mahakumb
budget

सुरक्षा में चूक के बाद PM मोदी की पंजाब में 14 फरवरी को होगी रैली

Edited By Pardeep,Updated: 12 Feb, 2022 07:31 AM

pm modi s rally to be held in punjab on february 14 after security lapse

14 फरवरी को पीएम मोदी जालंधर के पीएपी मैदान में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रैली करेंगे। पीएम मोदी से भाजपा उम्मीदवारों को पूरी ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद है और अपने पक्ष में

नई दिल्ली/जालंधरः 14 फरवरी को पीएम मोदी जालंधर के पीएपी मैदान में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रैली करेंगे। पीएम मोदी से भाजपा उम्मीदवारों को पूरी ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद है और अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोआबा भाजपा का गढ़ माना जाता है और खासकर कंडी एरिया में भाजपा खोई हुई सियासी जमीन तलाश रही है।

होशियारपुर, मुकेरियां व दसूहा को भाजपा का गढ़ माना जाता है। वहीं फगवाड़ा, जालंधर सिटी एरिया भी भाजपा का केंद्र रहा है। 2017 में भाजपा इन तमाम सीटों से हार गई थी, लिहाजा पार्टी सत्ता से दूर हो गई। वहीं किसान आंदोलन के कारण भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरता जा रहा था। कंडी एरिया में भी हिंदू किसान है, जो भाजपा से मुंह मोड़ चुके थे। 

पार्टी ने होशियारपुर से तीक्ष्ण सूद, फगवाड़ा से विजय सांपला, जालंधर सिटी से मनोरंजन कालिया, जालंधर नॉर्थ से केडी भंडारी, जालंधर वेस्ट से मोहिंदर भगत, दसूहा से रघुनाथ सिंह राणा और मुकेरियां से जंगी लाल महाजन को मैदान में उतारा है। पार्टी ने इन सीटों पर पूरी ताकत झोंक रखी है लेकिन उम्मीद के मुताबिक ग्राफ नहीं बढ़ रहा था। 

लिहाजा, पीएम मोदी की वर्चुअल रैली को रद्द कर दोआबा बुलाया गया है। 14 फरवरी को पीएम मोदी रैली करेंगे। भाजपा को उम्मीद है कि पीएम मोदी की रैली के बाद एक तेज हवा कंडी व दोआबा में चलेगी। भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा का कहना है कि पीएम मोदी से भाजपा नेताओं को खासी उम्मीद है। वह देश के हरमन प्यारे नेता हैं और पंजाब उनका आंखें बिछा कर इंतजार कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!