PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से की बात, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

Edited By Pardeep,Updated: 29 Sep, 2024 10:14 PM

pm modi spoke to congress president kharge inquired about his health

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक रैली के समय चक्कर आने की शिकायत की थी और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करानी पड़ी थी। जम्मू-कश्मीर...

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक रैली के समय चक्कर आने की शिकायत की थी और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करानी पड़ी थी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जसरोटा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते समय खरगे अस्वस्थ हो गए। 

चिकित्सकीय सहायता मिलने के बाद रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले मरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उपचार के बाद खरगे की हालत अब स्थिर है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को फोन किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!