PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- देश की सबसे बेईमान पार्टी है

Edited By Parveen Kumar,Updated: 15 Sep, 2024 02:15 AM

pm modi targets congress

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की ‘सबसे बेईमान पार्टी' है, जिसका नेतृत्व एक ‘‘भ्रष्ट परिवार'' कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की ‘‘सबसे बेईमान पार्टी'' है, जिसका नेतृत्व एक ‘‘भ्रष्ट परिवार'' कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में रैली में मोदी ने अमेरिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक भारतीय पत्रकार की कथित तौर पर पिटाई किये जाने की घटना को लेकर भी चिंता व्यक्त की। मोदी ने कहा, ‘‘क्या एक भारतीय पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार भारत की गरिमा को दर्शाता है? कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान पार्टी है। कांग्रेस का शाही परिवार भारत का सबसे बड़ा भ्रष्ट परिवार है। आपको उनके खिलाफ सतर्क रहना होगा। वे सत्ता में आने के लिए चुनाव जीतने को लेकर बेईमानी के सभी हथकंडे आजमाते हैं।''

मोदी ने कहा, ‘‘मैंने इस देश के लोगों को उनकी (कांग्रेस की) साजिशों के बारे में आगाह किया था, लेकिन मेरा मजाक उड़ाया गया...आज, हर कोई देख सकता है कि कांग्रेस शासित राज्यों में क्या हो रहा है, जहां उनकी सरकारों ने बहुत ही कम समय में लोगों के लिए परेशानियां पैदा कर दी हैं।'' मोदी ने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए ‘‘झूठे वादे'' किए। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में वोट पाने के लिए लोगों से झूठे वादे किए। अब, उन्होंने राज्य को बर्बाद कर दिया है। कोई विकास नहीं हो रहा है, कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा और युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है।''

मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की श्रीनगर में की गई टिप्पणी का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' हाल के लोकसभा चुनावों में और 20 सीटें जीत जाता तो भाजपा नेता जेल में होते। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके अध्यक्ष के बयानों से उनकी विचारधारा और दृष्टिकोण स्पष्ट हो गया है...क्या आप हमें जेल भेजने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं या लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं? क्या यही आपका एकमात्र एजेंडा है?'' मोदी ने कहा कि देश की जनता ने उन्हें 2014, 2019 और 2024 में जनता के कल्याण के लिए चुना, विपक्षी नेताओं को जेल भेजने के लिए नहीं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम भ्रष्टाचार को खत्म करने और गरीब लोगों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार चलाते हैं। चूंकि उनके (कांग्रेस के) पास कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं है, इसलिए उनका एकमात्र एजेंडा विपक्षी नेताओं को जेल भेजना है। उन्हें (खरगे को) जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण के बारे में बात करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने अपने जेल एजेंडे को उजागर किया।'' मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का एजेंडा नफरत फैलाने का है। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू भी उनकी नफरत का शिकार रहा है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने हमेशा जम्मू के साथ भेदभाव किया। उन्होंने महाराजा हरि सिंह और अन्य राजाओं के खिलाफ सबसे खराब टिप्पणियां कीं।'' उन्होंने कांग्रेस पर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत के एक मीडियाकर्मी को अमेरिका की धरती पर कमरे में बंद करके पीटा गया।

मोदी ने कहा, ‘‘मैंने आज अखबारों में पढ़ा कि अमेरिका में एक भारतीय पत्रकार को गंभीर दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा...स्वतंत्र मीडिया जीवंत लोकतंत्र का स्तंभ है। क्या पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार भारत की गरिमा को दर्शाता है?'' वाशिंगटन डीसी स्थित टेलीविजन पत्रकार रोहित शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी की पहली अमेरिकी यात्रा को कवर करने के लिए ‘इंडिया टुडे समूह' के लिए डलास, टेक्सास में थे। पत्रकार ने दावा किया कि जब उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' के अध्यक्ष सैम पित्रोदा से पूछा कि क्या राहुल गांधी अमेरिकी सांसदों के साथ बैठक के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाएंगे तो ‘‘माहौल गर्म हो गया'' और उन्हें अचानक साक्षात्कार समाप्त करने के लिए कहा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति मेरे माइक्रोफोन की ओर छीनने के लिए बढ़ा, दूसरा व्यक्ति सीधे मेरे फोन की तरफ आया और उन्होंने साक्षात्कार समाप्त कर दिया।.... वे चाहते थे कि मैं पूरा साक्षात्कार हटा दूं और मैंने कहा मैं ऐसा नहीं करूंगा।'' पत्रकार ने कहा कि उन लोगों ने उसके चेहरे के सामने फोन रखकर उसे खोला और उसमें से सामग्री हटा दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे मेरा फोन वापस मांगा और उन्होंने नहीं दिया... और फिर उन्होंने कहा कि वे अगले तीन, चार दिन तक फोन अपने पास ही रखेंगे क्योंकि उन्हें यकीन नहीं है। मैंने उनके सामने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था।'' 18 सितंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी रैली थी। इस चरण में जम्मू के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन तथा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की कुल 24 सीट पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीट पर मतदान होगा। आखिरी चरण में एक अक्टूबर को 40 सीट पर मतदान होगा। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!