मारुति E-विटारा से MG साइबरस्टर तक जल्द होंगी लॉन्च, जानिए सबकुछ

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 25 Mar, 2025 05:09 PM

maruti e vitara to mg cyberster will be launched soon

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ग्राहकों की पसंद में बदलाव, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते कार निर्माता कंपनियां नए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पेश कर रही हैं..

नेशनल डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ग्राहकों की पसंद में बदलाव, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते कार निर्माता कंपनियां नए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पेश कर रही हैं। होंडा, टोयोटा और जीप को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारें बाजार में उतार चुकी हैं। आने वाले महीनों में कई और नई इलेक्ट्रिक कारें भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से नए मॉडल जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं।

मारुति E-विटारा: पहली इलेक्ट्रिक मारुति कार

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार E-विटारा को इस महीने लॉन्च कर सकती है। यह गाड़ी पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में प्रदर्शित की गई थी और अब इसके लॉन्च की पूरी तैयारी हो चुकी है।

MG M9: प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV

MG मोटर्स ने M9 प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। इसे खासतौर पर MG सलेक्ट डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा।

  • बैटरी और रेंज: इसमें 90kWh बैटरी पैक होगा, जो 430 किलोमीटर तक की रेंज देगा।

  • डिजाइन: स्लिम LED DRL, वर्टिकल LED हेडलाइट्स, एयरोडायनामिक पहिए और स्लाइडिंग-डोर जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी।

  • संभावित कीमत: 70 लाख रुपये के आस-पास।

MG साइबरस्टर: स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार

MG साइबरस्टर एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार है, जो अपने दमदार लुक और पावरफुल बैटरी के कारण चर्चा में है।

  • बैटरी और रेंज: इसमें 77kWh बैटरी पैक होगा, जो 443 किलोमीटर तक की रेंज देगा।

  • स्पीड और परफॉर्मेंस: यह महज 3.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

  • संभावित कीमत: 53 लाख रुपये के आस-पास।

टाटा हैरियर EV: दमदार SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन

टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी लोकप्रिय SUV हैरियर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाली है। यह SUV टाटा के सबसे पॉपुलर मॉडल्स में से एक होगी।

  • बैटरी और रेंज: इसमें 75kWh बैटरी पैक होगा, जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगा।

  • डिजाइन: इसमें LED DRL, नए स्टाइल वाले LED टेललाइट्स, एयरो-स्टाइल अलॉय व्हील और बंद ग्रिल मिलेगी।

  • संभावित कीमत: 20 लाख रुपये के आस-पास।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!