नवी मुंबई के लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़; 8 महिलाओं को छुड़ाया

Edited By rajesh kumar,Updated: 20 Jul, 2024 05:41 PM

police busted a running in a lodge in navi mumbai

नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस मामले में एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है और आठ महिलाओं को बचाया है।

नेशनल डेस्क: नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस मामले में एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है और आठ महिलाओं को बचाया है। पुलिस ने इससे पहले ऑटो चालक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक महिला को होटल के कमरे से बचाया था।

नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह ऑनलाइन ग्राहकों को आकर्षित करने के बाद महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए विभिन्न 'लॉज' में भेज रहा है, जिसके बाद ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि एक फर्जी ग्राहक की मदद से उन्होंने हाल में ऑटो चालक प्रदीप यादव को पकड़ा है, जो महिलाओं को होटल तक ले जाया करता था।

पुलिस ने यादव से पूछताछ के बाद सबसे पहले एक महिला को बचाया, फिर उसकी सूचना के आधार पर उन्होंने नेरुल इलाके के शिरावने में एक कमरे से आठ महिलाओं को बचाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने वहां से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान विष्णु उर्फ ​​विकास कुमार जानकी यादव (28) और इंद्रजीत इंद्रदेव प्रसाद (63) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि गिरोह का संदिग्ध सरगना शंभू उपाध्याय फरार है। उन्होंने बताया कि तुर्भे पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!