Breaking




"दिल्ली में होली और जुमे की नमाज के लिए पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा"

Edited By Rahul Rana,Updated: 14 Mar, 2025 11:04 AM

police increased security for holi and friday prayers in delhi

दिल्ली पुलिस होली के त्योहार और रमजान के दूसरे जुमे की नमाज के मद्देनजर ‘हाई अलर्ट' पर है और उसने जगह-जगह सुरक्षा कड़ी कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में 25 हजार से अधिक...

नेशनल डेस्क। दिल्ली पुलिस होली के त्योहार और रमजान के दूसरे जुमे की नमाज के मद्देनजर ‘हाई अलर्ट' पर है और उसने जगह-जगह सुरक्षा कड़ी कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में 25 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी के अंतर्गत पुलिस के सभी 15 जिलों में खासकर रिहायशी क्षेत्रों और होली समारोह के लिए लोकप्रिय स्थानों पर भी गश्त बढ़ा दी गई है। 

उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। विभिन्न स्थानों पर टीम कड़ी निगरानी रख रही हैं और वे ‘हाई अलर्ट' पर हैं।'' पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस और स्थानीय थानों की पुलिस ने संयुक्त चौकियां स्थापित की हैं। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात उल्लंघन की जांच के लिए प्रमुख चौराहों पर विशेष टीम तैनात की गई हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!