'श्री विजयपुरम' होगा पोर्ट ब्लेयर का नाम, गृह मंत्री Amit Shah का बड़ा ऐलान

Edited By Yaspal,Updated: 13 Sep, 2024 06:49 PM

port blair will be named shri vijayapuram amit shah made a big announcement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया गया है। शाह ने यह भी कहा कि यह निर्णय देश को औपनिवेशिक प्रतीकों से मुक्त करने के लिये लिया...

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया गया है। शाह ने यह भी कहा कि यह निर्णय देश को औपनिवेशिक प्रतीकों से मुक्त करने के लिये लिया गया है, क्योंकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह का देश के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में ‘अद्वितीय स्थान' है। उन्होंने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम' करने का निर्णय लिया है।''

शाह ने कहा, ‘‘ ‘श्री विजयपुरम' नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान निकोबार के योगदान को दर्शाता है।'' उन्होंने कहा कि इस द्वीप का देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।

शाह ने कहा, ‘‘यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।'' केंद्रशासित प्रदेश होने के नाते अंडमान निकोबार द्वीपसमूह केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। यह केंद्रशासित प्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध समुद्री संपदा के लिए जाता जाता है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!