Weather Alert: नवरात्रि और दशहरे के दौरान भारी बारिश की संभावना, इन राज्यों में अलर्ट जारी

Edited By rajesh kumar,Updated: 01 Oct, 2024 08:37 PM

possibility of heavy rain during navratri and dussehra

मौसम विभाग (IMD) ने आगामी नवरात्रि और दशहरे के त्योहारों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे त्योहारों के रंग में भंग पड़ सकता है। अगले 6 दिनों में भारत के पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश का व्यापक असर देखा...

नेशनल डेस्क: मौसम विभाग (IMD) ने आगामी नवरात्रि और दशहरे के त्योहारों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे त्योहारों के रंग में भंग पड़ सकता है। अगले 6 दिनों में भारत के पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश का व्यापक असर देखा जा सकता है।

आगामी 6 दिनों की मौसम चेतावनी
अगले 4-5 दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों (असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय आदि) और दक्षिणी प्रायद्वीप (कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु आदि) में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है।


1 अक्टूबर का मौसम अपडेट
असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।

2 अक्टूबर का मौसम अपडेट
बिहार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

 

3 अक्टूबर का मौसम अपडेट
अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी तेज बारिश हो सकती है।
 

उत्तर प्रदेश में बारिश अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी है। पिछले 4 दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, और कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य में 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 168 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

झारखंड में बारिश का अलर्ट
झारखंड में 2 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे 3 से 7 अक्टूबर के बीच झारखंड में भारी बारिश हो सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!