Breaking




इंडिया में लॉन्च हुई पावरफुल डिफेंडर, 1 मीटर गहरे पानी में भी दौड़ेगी SUV, जानें कितनी है इसकी कीमत!

Edited By Radhika,Updated: 26 Mar, 2025 05:12 PM

powerful defender launched in india know its price

लैंड रोवर ने भारत में अपनी नई एसयूवी, डिफेंडर ऑक्टा को लॉन्च कर दिया है। इसे 2.59 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। लैंड रोवर ने डिफेंडर ऑक्टा का एडिशन वन वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी कीमत 2.79 करोड़ रुपये है।

ऑटो डेस्क: लैंड रोवर ने भारत में अपनी नई एसयूवी, डिफेंडर ऑक्टा को लॉन्च कर दिया है। इसे 2.59 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। लैंड रोवर ने डिफेंडर ऑक्टा का एडिशन वन वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी कीमत 2.79 करोड़ रुपये है। एडिशन वन केवल पहले साल तक ही उपलब्ध रहेगा।

PunjabKesari

एक्सटीरियर-

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा में फ्लेयर्ड व्हील आर्च, बड़ा ग्रिल, संशोधित फ्रंट बम्पर और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस दिया है। इसमें स्पेशल 22-इंच के पहिए और सी-पिलर्स पर 'ऑक्टा' बैजिंग दी है। टेलगेट और छत पर ग्लॉस-ब्लैक फिनिश भी दी है।

कलर ऑप्शन-

ऑक्टा के लिए चार बेस्पोक रंग उपलब्ध हैं: कार्पेथियन ग्रे, चारेंटे ग्रे, फरो ग्रीन और पेट्रा कॉपर। ये रंग मैट फिनिश के साथ भी उपलब्ध हैं।

PunjabKesari

इंटीरियर और फीचर्स-

डिफेंडर ऑक्टा के इंटीरियर में स्टैंडर्ड डिफेंडर से कुछ नए और बेहतर फीचर्स दिए  हैं। इसमें 11.4 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, बर्न्ट सिएना सेमी-एनिलिन लेदर अपहोल्स्ट्री और सेंटर कंसोल में मिनी-फ्रिज शामिल है।

PunjabKesari

इंजन और परफार्मेंस-

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा में 4.4-लीटर BMW-व्युत्पन्न ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है। यह 635hp और 750Nm का आउटपुट जनरेट करता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो सभी चार पहियों को पावर सप्लाई करता है। डिफेंडर ऑक्टा 3.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। एडिशन वन की टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा तक सीमित है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!