mahakumb
budget

सोनिया गांधी के लंबे समय तक सहायक रहे पीपी माधवन का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Edited By Parveen Kumar,Updated: 16 Dec, 2024 11:50 PM

pp madhavan longtime aide of sonia gandhi passes away

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के लंबे समय तक सहायक रहे पीपी माधवन का सोमवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।

नेशनल डेस्क : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के लंबे समय तक सहायक रहे पीपी माधवन का सोमवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि माधवन यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे और हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया। माधवन ने सोनिया गांधी के सहायक के रूप में कई वर्षों तक काम किया। इससे पहले उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी सेवा दी थी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने माधवन के निधन पर दुख जताया।

वेणुगोपाल ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘अत्यंत दुःख और पीड़ा के साथ हम श्री माधवन के दुखद निधन के बारे में सूचित कर रहे हैं। उन्होंने दशकों तक नि:स्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा की...उन्हें उनकी सेवा और समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस माधवन के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!