पुलिस भर्ती दौड़ में गर्भवती महिला का शानदार प्रदर्शन, समय से 43 सेकंड पहले पूरी की रेस

Edited By Parminder Kaur,Updated: 20 Feb, 2025 11:27 AM

pregnant lady completes police recruitment race

महिला अगर कुछ ठान ले, तो वह किसी भी हद तक जा सकती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक दो महीने की गर्भवती महिला ने पुलिस भर्ती दौड़ में हिस्सा लिया और एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस महिला ने अपनी मेहनत और साहस से साबित कर दिया कि महिलाएं...

नेशनल डेस्क. महिला अगर कुछ ठान ले, तो वह किसी भी हद तक जा सकती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक दो महीने की गर्भवती महिला ने पुलिस भर्ती दौड़ में हिस्सा लिया और एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस महिला ने अपनी मेहनत और साहस से साबित कर दिया कि महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं।

दो माह की गर्भवती महिला ने पूरी की दौड़ 

उत्तर प्रदेश के पीएसी ग्राउंड में नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही थी, जिसमें 14,990 अभ्यर्थी शामिल हो रहे थे। इसमें बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हाथरस, फिरोजाबाद समेत कई अन्य जिलों से उम्मीदवार आए थे। इस भर्ती प्रक्रिया में एक महिला अभ्यर्थी रश्मि ने भी हिस्सा लिया, जो दो महीने की गर्भवती थी। जब अन्य लोग यह सुनकर हैरान हुए कि एक गर्भवती महिला दौड़ में हिस्सा लेगी, तो रश्मि ने उन्हें अपनी तैयारी और डॉक्टर की अनुमति के बारे में बताया।

डॉक्टर से ली अनुमति और प्रैक्टिस की

रश्मि ने बताया कि उसने इस दौड़ के लिए अपने डॉक्टर से अनुमति ली थी और वह लगातार प्रैक्टिस भी कर रही थीं। भर्ती में मौजूद डॉक्टरों से भी जांच करवाई गई और डॉक्टर की स्वीकृति मिलने के बाद महिला को दौड़ने की अनुमति दी गई। इसके बाद रश्मि ने 2.4 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया, जिसे 14 मिनट में पूरा करना था।

समय से 43 सेकंड पहले पूरी की दौड़ 

रश्मि ने दौड़ शुरू की और निर्धारित समय से 43 सेकंड पहले ही अपनी दौड़ पूरी कर ली। दौड़ पूरी करने के बाद डॉक्टरों ने फिर से चेकअप किया और सब कुछ ठीक होने पर महिला को राहत की सांस मिली। रश्मि के चेहरे पर खुशी की लहर थी और उसने यह साबित कर दिया कि अगर आत्मविश्वास हो, तो कोई भी मुश्किल काम आसान हो सकता है।

दौड़ में शामिल हुए 1006 अभ्यर्थी

इस भर्ती दौड़ में कुल 1052 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 1006 अभ्यर्थी ही पहुंचे। 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित हो गए, जबकि 16 ने अगली तिथि के लिए आवेदन किया। दौड़ में 901 अभ्यर्थी पास हुए, जबकि 105 अभ्यर्थी फेल हो गए।

एक युवक को आई चोट

इस दौरान विशाल कुमार नामक एक युवक दौड़ते वक्त गिरकर चोटिल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!