Breaking




‘मैं 3 महीने की गर्भवती हूं, प्लीज मुझे मेरे पति के पास ही रहने दीजिए’, PAK महिला की PM मोदी से गुहार

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 28 Apr, 2025 01:41 PM

pregnant pak woman pleaded to pm modi please let me stay here

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जाने के फैसले से कई जिंदगियां प्रभावित हो रही हैं। इनमें से एक हैं इस्लामाबाद की रहने वाली मरियम जो टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के...

नेशनल डेस्क। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जाने के फैसले से कई जिंदगियां प्रभावित हो रही हैं। इनमें से एक हैं इस्लामाबाद की रहने वाली मरियम जो टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा निवासी एक व्यक्ति से विवाहित हैं। तीन महीने की गर्भवती मरियम अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक अपील की है।

मरियम का कहना है कि वह अब सिर्फ पाकिस्तानी नहीं बल्कि भारत की बहू हैं। फरवरी में भारत आने वाली मरियम ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है कि उन्हें अपने पति और ससुराल वालों के साथ यहीं रहने की अनुमति दी जाए क्योंकि वह उनके बिना नहीं रह सकतीं।

पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के सरकारी निर्देश के बाद मरियम ने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन किया था लेकिन अब वह प्रधानमंत्री मोदी से स्थायी वीजा देने का आग्रह कर रही हैं। फिलहाल मरियम के भविष्य को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बुलंदशहर पुलिस ने उनसे एग्जिट फॉर्म भरवा लिया है लेकिन केंद्र सरकार के अगले आदेश तक उन्हें भारत में ही रुकने को कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें: यह है दुनिया का सबसे महंगा Condom, जिसकी कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या है इसकी खासियत?

 

पति ही सबकुछ, वतन अब पराया

29 वर्षीय मरियम ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा, "बेशक एक समय मैं पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब मैं भारत की बहू हूं। मैं वापस नहीं जाना चाहती। मेरा दिल अब भारतीय है और मैं एक भारतीय बनकर यहीं जीना चाहती हूं। पहलगाम की घटना से मैं बहुत दुखी हूं और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए लेकिन इसमें मेरी क्या गलती है? मैं गर्भवती हूं और इस हालत में यात्रा करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। ऐसी स्थिति में मैं अपने पति के बिना कैसे रहूंगी?"

मरियम ने आगे कहा कि वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण वह पहले ही तीन साल अपने पति से दूर रह चुकी हैं और अब वह किसी भी कीमत पर उनसे अलग नहीं रहना चाहतीं। बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि मरियम फिलहाल बुलंदशहर में ही रहेंगी और उनके पाकिस्तान लौटने पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद ही लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: Delhi Airport पर करोड़ों का सोना जब्त, इतने करोड़ के बिस्किट के साथ धरा स्मगलिंग का मास्टरमाइंड

 

टूरिस्ट वीजा पर आई

मरियम 24 फरवरी 2025 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। उन्होंने बुलंदशहर के आमिर से शादी की है और जल्द ही वह उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल को भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए थे जिसके बाद उन्हें 72 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया था।

वहीं अपने पति के साथ रहने की तीव्र इच्छा रखते हुए मरियम ने बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राष्ट्रपति को भी एक याचिका भेजी है जिसमें उन्होंने अपनी गर्भावस्था को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक वीजा प्रदान करने का अनुरोध किया है। अब सबकी निगाहें केंद्र सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं जो मरियम के भविष्य और उनके प्रेम कहानी का फैसला करेगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!