Breaking




प्रेमानंद जी महाराज की तबियत बिगड़ी, पदयात्रा दर्शन स्थगित

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 16 Apr, 2025 08:55 PM

premanand ji maharaj s health deteriorated

उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में हर रात हजारों श्रद्धालु प्रेमानंद महाराज के रात्रिकालीन पदयात्रा दर्शन का इंतजार करते हैं। मंगलवार को भी हजारों भक्त जमा हुए थे, लेकिन जब प्रेमानंद महाराज बाहर नहीं आए, तो माहौल भावुक हो गया।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में हर रात हजारों श्रद्धालु प्रेमानंद महाराज के रात्रिकालीन पदयात्रा दर्शन का इंतजार करते हैं। मंगलवार को भी हजारों भक्त जमा हुए थे, लेकिन जब प्रेमानंद महाराज बाहर नहीं आए, तो माहौल भावुक हो गया। यह लगातार दूसरा दिन था जब वे अपने निर्धारित समय पर बाहर नहीं निकले। प्रेमानंद महाराज की झलक पाने के लिए भक्तों ने मंगलवार रात मार्ग को फूलों और रंगोली से सजाया था। चारों ओर भजन-कीर्तन की गूंज थी। हर कोई रात 2 बजे होने वाली पदयात्रा के इंतजार में बैठा था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, चिंता बढ़ती गई।

सेवादार ने दी तबीयत खराब होने की जानकारी

रात करीब 3 बजे केली कुंज आश्रम के एक सेवादार ने माइक पर आकर बताया कि महाराज जी की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वे बाहर नहीं आ सकेंगे। यह सुनकर वहां मौजूद कई श्रद्धालु भावुक हो गए और कई की आंखों से आंसू बहने लगे।

लगातार दूसरी रात नहीं हुए दर्शन

सोमवार रात को भी प्रेमानंद महाराज दर्शन के लिए बाहर नहीं आए थे। मंगलवार को जब फिर से पदयात्रा नहीं हुई, तो भक्तों में चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई। किसी को यह समझ नहीं आ रहा कि महाराज जी की तबीयत कितनी खराब है और वे कब तक स्वस्थ होकर फिर से भक्तों के बीच आएंगे।

हर दिन उमड़ता है भक्तों का जनसैलाब

प्रेमानंद महाराज केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके प्रवचन, पदयात्रा और सादगी से लोग बहुत प्रभावित हैं। वे हर रात अपने अनुयायियों को दर्शन देते हैं और संक्षिप्त पदयात्रा करते हैं। ऐसे में जब वे दो रातों से बाहर नहीं आए हैं, तो श्रद्धालुओं में गहरी चिंता और भावनात्मक हलचल देखी जा रही है।

श्रद्धालु बोले- बस जल्दी स्वस्थ हों महाराज जी

कई भक्तों ने कहा कि वे रोज दूर-दूर से केवल महाराज जी की झलक पाने के लिए आते हैं। अब सबकी यही दुआ है कि प्रेमानंद महाराज जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपने भक्तों के बीच लौटें। सोशल मीडिया पर भी श्रद्धालु उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!