Breaking




'लेडी सिंघम' IPS अधिकारी काम्या मिश्रा के इस्तीफे को राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, 22 की उम्र में क्रैक किया था UPSC

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 02 Apr, 2025 11:45 AM

president accepts resignation of ips officer kamya mishra

बिहार की चर्चित और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा, जिन्हें लोग 'लेडी सिंघम' के नाम से भी जानते हैं, ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले से लोग हैरान हैं, क्योंकि उन्होंने अपने काम के जरिए एक मजबूत पहचान बनाई थी। राष्ट्रपति द्वारा...

नेशनल डेस्क: बिहार की चर्चित और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा, जिन्हें लोग 'लेडी सिंघम' के नाम से भी जानते हैं, ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले से लोग हैरान हैं, क्योंकि उन्होंने अपने काम के जरिए एक मजबूत पहचान बनाई थी। राष्ट्रपति द्वारा उनके इस्तीफे को मंजूरी मिलने के बाद से यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर उन्होंने अपना शानदार करियर बीच में क्यों छोड़ दिया?

22 साल की उम्र में बनी थीं आईपीएस
ओडिशा की रहने वाली काम्या मिश्रा बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थीं। उन्होंने 12वीं कक्षा में 98% अंक हासिल किए, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। पढ़ाई में उनकी गहरी रुचि ने उन्हें देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी पास करने में मदद की। काम्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने 2019 में यूपीएससी परीक्षा में 172वीं रैंक हासिल की और महज 22 साल की उम्र में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हो गईं।

हिमाचल से बिहार तक का सफर
काम्या मिश्रा को पहले हिमाचल प्रदेश कैडर सौंपा गया था, लेकिन बाद में उनका ट्रांसफर बिहार कैडर में हो गया। बिहार में काम करते हुए उन्होंने बेहद सख्त और ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके मजबूत फैसले और त्वरित कार्रवाई की वजह से उन्हें 'लेडी सिंघम' कहा जाने लगा। उन्होंने युवाओं और महिलाओं के हक के लिए कई सराहनीय कदम उठाए, जिससे उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई। उनकी लीडरशिप और एक्शन-ओरिएंटेड अप्रोच ने उन्हें राज्य की सबसे चर्चित महिला आईपीएस अधिकारियों में शामिल कर दिया।

आईपीएस अधिकारी अवधेश सरोज से की शादी
काम्या मिश्रा की शादी बिहार कैडर के ही 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अवधेश सरोज से हुई। दोनों ने मिलकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी शादी को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

आखिर क्यों दिया इस्तीफा?
काम्या मिश्रा का इस्तीफा अगस्त 2024 में सामने आया था, लेकिन इसे तुरंत स्वीकार नहीं किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से उन्होंने पुलिस सेवा छोड़ने का फैसला किया।

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा
करीब एक साल तक चले विचार-विमर्श के बाद आखिरकार राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे को मंजूरी दे दी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग काम्या मिश्रा के सफर को याद कर रहे हैं और उनके योगदान की तारीफ कर रहे हैं।

अब क्या करेंगी काम्या मिश्रा?
अब यह सवाल उठ रहा है कि काम्या मिश्रा आगे क्या करेंगी? क्या वे किसी और सरकारी सेवा में शामिल होंगी या फिर किसी निजी क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगी? हालांकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे सोशल वर्क या शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकती हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!