राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी बधाई

Edited By Pardeep,Updated: 26 Aug, 2024 03:19 AM

president murmu and pm modi congratulated countrymen on krishna janmotsav

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है और लोक कल्याण तथा देश की प्रगति की कामना की है।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है और लोक कल्याण तथा देश की प्रगति की कामना की है। 

मुर्मू ने रविवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में कहा,‘‘ आइए इस अवसर पर , हम भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को आत्मसात करें तथा देश की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लें। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों और विदेशों में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। जनमाष्टमी के दिन हम भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। खुशी का यह त्योहार हमें श्रीगवान श्री कृष्ण के आदर्शों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है। श्रीमछ्वागवद्गीता ,श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच का संवाद है, संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा और ज्ञान का शाश्वत स्रोत है।''

धनखड़ ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में लोगों को नीतिपरायणता के मार्ग को अपनाने का आह्वान करते हुए सभी के कल्याण के लिए काम करने की अपील की है। उपराष्ट्रपति ने कहा है, ‘‘जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! दिव्य प्रेम, ज्ञान और कर्तव्यपरायणता के पर्याय भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आधारित जन्माष्टमी का यह पर्व आध्यात्मिक द्दष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह पर्व धर्म के शाश्वत मूल्यों को उजागर करते हुए अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है और हमें इस मार्ग पर जीवन जीने के महत्व का एहसास देता है। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों पर चिंतन कर उनके अनुरूप जीवन जीने का प्रयास करें जिससे हमारे समाज में एकता, शांति और सछ्वाव का वास हो। आइए, इस दिव्य अवसर पर हम नीतिपरायणता के मार्ग को अपनाएं और सभी के कल्याण को समर्पित होकर काम करने का संकल्प लें।'' 

मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में ‘लखपती दीदी' महासम्मेलन की शुरुआत जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से की और लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!