चक्रवात के चलते स्थगित हुआ राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा दौरा, 75वीं वर्षगांठ समारोह में होना था शामिल

Edited By Parveen Kumar,Updated: 21 Oct, 2024 10:53 PM

president murmu s odisha visit postponed due to cyclone

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बुधवार से ओडिशा की निर्धारित तीन दिवसीय यात्रा 25 अक्टूबर को राज्य के तट पर चक्रवात के पहुंचने की आशंका के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है। मुर्मू अपने प्रवास के दौरान बंगरीपोसी, उपरबेड़ा, रायरंगपुर, पुरी और भुवनेश्वर जाने...

नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बुधवार से ओडिशा की निर्धारित तीन दिवसीय यात्रा 25 अक्टूबर को राज्य के तट पर चक्रवात के पहुंचने की आशंका के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है। मुर्मू अपने प्रवास के दौरान बंगरीपोसी, उपरबेड़ा, रायरंगपुर, पुरी और भुवनेश्वर जाने वाली थीं। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से ओडिशा के मुख्य सचिव को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण राष्ट्रपति की 23 से 25 अक्टूबर तक की यात्रा स्थगित कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति का दौरा चक्रवात 25 अक्टूबर तक ओडिशा तट पर आने के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू को 23 अक्टूबर को मयूरभंज जिले के बंगरीपोसी हेलीपैड पर उतरना था। वह तीन नयी रेल लाइन और तीन अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाली थीं।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति अगले दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने और देश के सबसे पुराने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में से एक गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के लिए पुरी जाने वाली थीं। उन्हें ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होना था। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!