Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Apr, 2025 04:17 PM
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनकी क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक अनजान लड़की के साथ कार में बैठे नजर आ रहे हैं। कैमरे को देखकर लड़की अपना चेहरा छिपाती हुई...
नेशनल डेस्क। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनकी क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक अनजान लड़की के साथ कार में बैठे नजर आ रहे हैं। कैमरे को देखकर लड़की अपना चेहरा छिपाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पृथ्वी शॉ की कथित गर्लफ्रेंड, एक्ट्रेस और मॉडल निधि तपाड़िया की एक इंस्टा स्टोरी भी सामने आई है जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है।
निधि का छलका दर्द
निधि तपाड़िया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पृथ्वी शॉ का नाम लिए बिना लिखा, "पहले उसके सबसे बुरे वक्त में उसका सपोर्ट करो और फिर उसे धोखा देते हुए देखो।" निधि की यह पोस्ट इशारा करती है कि वह पृथ्वी शॉ के किसी कदम से बेहद आहत हैं और संभवतः उन्हें धोखा महसूस हुआ है।
यह भी पढ़ें: बैंड बाजा बारात: मंडप में सजी दुल्हन के हाथ लगी ऐसी चीज, दूल्हा फुर्र, फिर हुआ कुछ यूं, सब रह गए हैरान!
कौन है पृथ्वी शॉ की 'नई गर्लफ्रेंड'?
फिलहाल पृथ्वी शॉ के साथ कार में नजर आ रही लड़की की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। फिल्मी ज्ञान नामक एक सोशल मीडिया हैंडल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लड़की को पृथ्वी शॉ की नई गर्लफ्रेंड बताया है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लड़की का कैमरे से मुंह छिपाना भी कई सवाल खड़े करता है।
क्रिकेट से भटकता ध्यान?
निधि तपाड़िया की इंस्टा स्टोरी और पृथ्वी शॉ का नई लड़की के साथ दिखना यह दर्शाता है कि युवा क्रिकेटर का ध्यान शायद अभी भी क्रिकेट के मैदान पर वापसी से ज्यादा निजी जिंदगी में उलझा हुआ है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और पृथ्वी शॉ एक बार फिर अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। पुरानी गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के दर्द और नई लड़की के रहस्य के बीच पृथ्वी शॉ की निजी जिंदगी एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है।