Breaking




सरकार ने भूस्खलन पीड़ितों के ऋण माफी से किया इनकार, प्रियंका गांधी बोलीं- केंद्र ने विश्वासघात किया

Edited By Harman Kaur,Updated: 10 Apr, 2025 01:14 PM

priyanka accused the central government of betraying landslide victims

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने वायनाड के भूस्खलन से प्रभावित लोगों को ऋण माफी देने से मना कर दिया है। प्रियंका गांधी ने इसे पीड़ितों के साथ विश्वासघात बताया है।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने वायनाड के भूस्खलन से प्रभावित लोगों को ऋण माफी देने से मना कर दिया है। प्रियंका गांधी ने इसे पीड़ितों के साथ विश्वासघात बताया है।

केरल उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार ने कहा है कि वायनाड में पिछले साल जुलाई में हुए भूस्खलन से प्रभावित लोगों के ऋण माफ नहीं किए जाएंगे। इसके बजाय, उन्हें रिजर्व बैंक के प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित निर्देशों के अनुसार, ऋण पुनर्निर्धारण की सुविधा दी जाएगी।

'भूस्खलन पीड़ितों ने अपनी जमीन, घर सब कुछ खो दिया'
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "वायनाड भूस्खलन पीड़ितों ने अपनी ज़मीन, घर, और आजीविका सब कुछ खो दिया है। इसके बावजूद सरकार ने उन्हें ऋण माफी देने से मना कर दिया। इसके बजाय, उन्हें केवल ऋण पुनर्निर्धारण की सुविधा मिल रही है।"

प्रियंका ने इसे राहत नहीं, बल्कि विश्वासघात करार देते हुए कहा, "हम इस असंवेदनशीलता की कड़ी निंदा करते हैं। हम वायनाड में अपने भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उनके दर्द को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। न्याय मिलने तक हम हर मंच पर उनकी आवाज उठाएंगे।"

'200 से अधिक लोगों की गई थी जान'
वायनाड में 30 जुलाई 2024 को मुंदक्कई और चूरलमाला इलाकों में एक बड़ा भूस्खलन हुआ था, जिससे दोनों क्षेत्र लगभग पूरी तरह से तबाह हो गए थे। इस आपदा में सैकड़ों लोग घायल हुए थे, 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 32 लोग अब तक लापता हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!