प्रधानमंत्री मोदी ने असम को बाढ़ मुक्त राज्य बनाने का वादा कर विश्वासघात किया गया: खरगे

Edited By rajesh kumar,Updated: 21 Jun, 2024 07:10 PM

promise make assam flood free state betrayed kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के इस प्रदेश को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया, लेकिन राज्य की जनता के साथ...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के इस प्रदेश को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया, लेकिन राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया गया। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हर मुद्दे पर झूठ, फरेब और विश्वासघात की राजनीति की है। असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी हुई है और प्रमुख नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से विभिन्न जिलों के चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। 15 जिलों में लाखों लोग प्रभावित हैं और अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है। कांग्रेस पार्टी असम के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। हम उम्मीद करते हैं कि मोदी सरकार और असम सरकार प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता, राहत और मुआवजा प्रदान करेंगी।'' उन्होंने आरोप लगाया कि असम को ‘‘बाढ़ मुक्त राज्य'' बनाने के ‘‘डबल इंजन'' सरकार के वादे के जरिये राज्य के लोगों के साथ पूरी तरह विश्वासघात किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘पिछले 10 वर्षों में हर मुद्दे पर मोदी सरकार ने केवल झूठ, फरेब और विश्वासघात की राजनीति की है।''

खरगे ने कहा कि भाजपा के कारण भारत को नुकसान हुआ है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी असम में बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘असम में आई बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त होने की खबरें हैं। अब तक इस आपदा में 36 लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। राज्य के 19 जिलों के कई लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।'' कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘राज्य सरकार से अपील है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज करने के साथ मृतकों के परिजनों को मुआवजा भी दिया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील करती हूं कि प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!