Public Holidays: 16-17 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, बैंक भी बंद रहेंगे

Edited By Anu Malhotra,Updated: 12 Oct, 2024 09:04 AM

public holiday on 16 17 october lakshmi puja tripura and bengal

अक्टूबर माह में नवरात्र के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान लगातार छुट्टियों की श्रृंखला शुरू हो गई है, जिससे विभिन्न सेवाओं पर असर पड़ेगा।

नेशनल डेस्क:  अक्टूबर माह में नवरात्र के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान लगातार छुट्टियों की श्रृंखला शुरू हो गई है, जिससे विभिन्न सेवाओं पर असर पड़ेगा।

छुट्टियों का प्रभाव:

सरकारी दफ्तर: बंद होने के कारण कई जरूरी काम अटक सकते हैं।
बैंकिंग सेवाएं: बैंक बंद रहने से सामान्य बैंकिंग प्रभावित होगी, लेकिन एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।
स्कूलों की छुट्टियां: स्कूल भी बंद रहेंगे, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

दशहरे की छुट्टियों की तारीखें
कैलेंडर के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 10 अक्टूबर से लगातार चार दिनों की छुट्टियां आ रही हैं:

10 अक्टूबर: सप्तमी की छुट्टी
11 अक्टूबर: महा अष्टमी और महानवमी का पर्व
12 अक्टूबर: दशहरा (शनिवार)
13 अक्टूबर: रविवार, सभी जगह अवकाश रहेगा
इस तरह, 14 अक्टूबर (सोमवार) से नियमित कामकाज फिर से शुरू होगा। इससे पहले, कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं।

अक्टूबर में अन्य छुट्टियां
16 अक्टूबर: त्रिपुरा और बंगाल में लक्ष्मी पूजा का सार्वजनिक अवकाश, बैंक भी बंद रहेंगे।
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटी बिहू के उपलक्ष्य में कर्नाटक, असम, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
दिवाली के छुट्टियों का कार्यक्रम
29 अक्टूबर: धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत
30 अक्टूबर: छोटी दिवाली
31 अक्टूबर: मुख्य दिवाली

1 नवंबर: भाई दूज का अवकाश
इस प्रकार, अक्टूबर महीने में त्योहारों की धूमधाम के साथ-साथ छुट्टियों का लम्बा सिलसिला भी रहेगा, जिससे सभी को अपने त्योहारों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!