Public Holiday: 2,3,11,12 और 31 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश,  बैंक, दफ्तर, और स्कूल बंद रहेंगे

Edited By Anu Malhotra,Updated: 20 Sep, 2024 07:22 AM

public holidays 2024 public holiday schoolholiday

सितंबर का महीना जहां खत्म होने को वहीं  जल्द ही अक्टूबर की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ ही देश में सबसे बड़े त्योहारों का सीजन भी शुरू हो जाएगा  जैसे दिवाली-दशहरा। अक्टूबर के महीने में कई महत्वपूर्ण दिन हैं जब बैंक, दफ्तर, और स्कूल बंद रहेंगे।

नेशनल डेस्क: सितंबर का महीना जहां खत्म होने को वहीं  जल्द ही अक्टूबर की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ ही देश में सबसे बड़े त्योहारों का सीजन भी शुरू हो जाएगा  जैसे दिवाली-दशहरा। अक्टूबर के महीने में कई महत्वपूर्ण दिन हैं जब बैंक, दफ्तर, और स्कूल बंद रहेंगे। 

अक्टूबर के प्रमुख सार्वजनिक अवकाश:
अक्टूबर का पहला सार्वजनिक अवकाश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होगा। इस दिन पूरे देश में बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। राजस्थान में 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती का अवकाश रहेगा। इसके बाद 11 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी, 12 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा), और अंत में 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी होगी।

अक्टूबर में छुट्टियों की सूची:
2 अक्टूबर: गांधी जयंती (सार्वजनिक अवकाश)
3 अक्टूबर: नवरात्रि स्थापना और महाराजा अग्रसेन जयंती (राजस्थान में अवकाश)
11 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी (सार्वजनिक अवकाश)
12 अक्टूबर: विजयादशमी/दशहरा (सार्वजनिक अवकाश)
31 अक्टूबर: दिवाली (सार्वजनिक अवकाश)

लगातार 4 दिन की छुट्टी कैसे प्लान करें:
अगर आप लंबी छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं, तो 11 और 12 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण आपके पास 3 लगातार छुट्टियां रहेंगी, क्योंकि 13 अक्टूबर को रविवार है। अगर आप 11 अक्टूबर से पहले या 13 अक्टूबर के बाद एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी लेते हैं, तो आपके पास कुल 4 दिन की छुट्टियां होंगी। यह आपके लिए कहीं घूमने का शानदार अवसर हो सकता है।

त्योहारों के मौसम में छुट्टियां मनाएं:
त्योहारों के इस मौसम में आप इन छुट्टियों का सही इस्तेमाल करके यात्रा की योजना बना सकते हैं, ताकि आप बिना किसी काम की चिंता के अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहारों का आनंद ले सकें।


 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!