Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 24 Mar, 2025 06:10 AM

मार्च खत्म होने को है और अप्रैल के महीने में छुट्टियों की भरमार देखने को मिलेगी। इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार और जयंती मनाई जाएंगी, जिनकी वजह से स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में राम नवमी, महावीर जयंती, बैसाखी और...
नेशनल डेस्क: मार्च खत्म होने को है और अप्रैल के महीने में छुट्टियों की भरमार देखने को मिलेगी। इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार और जयंती मनाई जाएंगी, जिनकी वजह से स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में राम नवमी, महावीर जयंती, बैसाखी और अंबेडकर जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों पर छुट्टियां रहेंगी।
बैंकों की छुट्टियां और अवकाश का असर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, बैंक सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय त्योहारों के अनुसार भी बैंकों की छुट्टियां निर्धारित की जाती हैं।
अप्रैल 2025 में कब और कहां रहेगी छुट्टी?
1 अप्रैल 2025 (मंगलवार)
5 अप्रैल 2025 (शनिवार)
6 अप्रैल 2025 (रविवार)
-
राम नवमी – नेशनल हॉलीडे, अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पांडिचेरी, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अवकाश
10 अप्रैल 2025 (गुरुवार)
-
महावीर जयंती – चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में अवकाश
14 अप्रैल 2025 (सोमवार)
-
बोहाग बिहू – असम में अवकाश
-
महा विशुवा संक्रांति – ओडिशा में अवकाश
-
डॉ. अंबेडकर जयंती – पूरे भारत में अवकाश
-
तमिल नव वर्ष – तमिलनाडु में अवकाश
-
विशु – केरल में अवकाश
15 अप्रैल 2025 (मंगलवार)
18 अप्रैल 2025 (शुक्रवार)
19 अप्रैल 2025 (शनिवार)
21 अप्रैल 2025 (सोमवार)
29 अप्रैल 2025 (मंगलवार)
-
महर्षि परशुराम जयंती – गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में अवकाश
30 अप्रैल 2025 (बुधवार)
छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत
अप्रैल में कई राज्यों में लंबी छुट्टियां देखने को मिलेंगी। इसका फायदा स्कूल-कॉलेज के छात्रों और सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।
यात्रा और बैंकिंग कार्यों की योजना बनाएं
अगर आप अप्रैल में बैंकिंग कार्य करने जा रहे हैं तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर पहले से योजना बना लें। कई क्षेत्रीय छुट्टियों की वजह से विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं।