Public holidays: सरकारी स्कूलों मे दीपावली व छठ की 1 से 8 नवबर तक छुट्टी...

Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Oct, 2024 02:27 PM

public holidays diwali chhath festival government schools of bihar

बिहार के सरकारी स्कूलों में दीपावली और छठ महापर्व को लेकर छुट्टियों की मांग जोर पकड़ रही है। शिक्षक संघों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 से 8 नवंबर तक छुट्टी देने का अनुरोध किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के आदेश का इंतजार है, जिसके बाद शिक्षा...

नेशनल डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में दीपावली और छठ महापर्व को लेकर छुट्टियों की मांग जोर पकड़ रही है। शिक्षक संघों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 से 8 नवंबर तक छुट्टी देने का अनुरोध किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के आदेश का इंतजार है, जिसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इस बार छठ पूजा 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रही है, जो 9 नवंबर तक चलेगी। हालांकि, वर्तमान में स्कूलों को 7, 8 और 9 नवंबर को ही बंद रखने का प्रस्ताव है, जिससे नहाय-खाय और खरना के दिन स्कूल खुले रहेंगे। यह स्थिति महिला शिक्षकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है, क्योंकि उनमें से अधिकांश छठ व्रत करती हैं और इस दौरान तैयारी की जिम्मेदारी भी निभाती हैं।

टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बिहार संयोजक राजू सिंह और प्रदेश अध्यक्ष संजीत भारती ने अवकाश में संशोधन की मांग की है। उनका कहना है कि 31 अक्टूबर को दिवाली पर केवल एक दिन की छुट्टी है, जिससे शिक्षकों को अपने घर जाने में दिक्कत हो सकती है। उन्होंने सरकार से दीपावली और छठ महापर्व की छुट्टियों को बढ़ाकर 1 से 8 नवंबर तक करने की अपील की है, ताकि महिला शिक्षिकाओं को त्योहार की तैयारी में आसानी हो।

महिला शिक्षकों की नाराजगी बढ़ने के बाद, सरकार इस मामले पर विचार कर रही है, और जल्द ही निर्णय की उम्मीद है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!