mahakumb

Pune: भाई-बहन को धमकाकर इंटिमेट कराया, फिर युवती से बारी-बारी शारीरिक संबंध बना रिकाॅर्ड किया video....

Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Mar, 2025 11:08 AM

pune maharashtra gangrape rape  19 year old girl at knife point

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक और शर्मनाक वारदात सामने आई है, जिसने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिरूर तहसील इलाके में 19 वर्षीय युवती के साथ दो दरिंदों ने चाकू की नोंक पर बलात्कार किया और लूटपाट की। यही नहीं,...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक और शर्मनाक वारदात सामने आई है, जिसने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिरूर तहसील इलाके में 19 वर्षीय युवती के साथ दो दरिंदों ने चाकू की नोंक पर बलात्कार किया और लूटपाट की। यही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता और उसके चचेरे भाई को धमकाकर आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। इस जघन्य अपराध के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पीड़िता की बहादुरी और पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कैसे हुआ हमला?
यह भयावह घटना शनिवार को तब हुई जब पीड़िता अपने चचेरे भाई के साथ सुनसान जगह पर बैठी थी। तभी मोटरसाइकिल से दो आरोपी वहां पहुंचे और चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया। पहले दोनों ने भाई-बहन को जबरन इंटिमेट होने के लिए मजबूर किया, फिर उनका वीडियो बनाया और इसके बाद पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवती की सोने की नथुनी और पेंडेंट लूटकर फरार हो गए।

पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर दी पुलिस को जानकारी
घटना के बाद सदमे में गई युवती ने हिम्मत जुटाकर तुरंत 112 नंबर पर कॉल किया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुणे के रंजनगांव पुलिस स्टेशन की टीम हरकत में आई और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई ज्वेलरी भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अधिकारी महादेव वाघमोड़े के अनुसार, "घटना की जानकारी मिलते ही हमने तेजी से एक्शन लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें 7 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि कहीं इस अपराध में और लोग तो शामिल नहीं थे।"

पुणे में बढ़ते अपराधों पर सवाल
यह वारदात ऐसे समय में सामने आई है जब पुणे पहले से ही स्वारगेट डिपो में शिवशाही बस में हुए बलात्कार मामले को लेकर चर्चा में है। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, क्योंकि उनके पास गृह विभाग की भी जिम्मेदारी है।

आगे क्या?
पुलिस आरोपियों के बैकग्राउंड और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वे किसी बड़े अपराधी गिरोह से तो जुड़े नहीं हैं। इस मामले ने पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 

 

 

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!