पंजाब को खाद की आवश्यक आपूर्ति का भरोसा

Edited By Archna Sethi,Updated: 30 Aug, 2024 07:46 PM

punjab assured of essential supply of fertilizer

रबी सीजन 2024-25: पंजाब को खाद की आवश्यक आपूर्ति का भरोसा


चंडीगढ़, 30 अगस्त (अर्चना सेठी) आगामी रबी सीजन के लिए पंजाब के किसानों को खाद की आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृषि और किसान कल्याण विभाग के विशेष मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा टेलीफोन पर बात कर केंद्रीय मंत्री नड्डा को अगस्त महीने में डी.ए.पी. खाद के आवंटन के मुकाबले कम आपूर्ति के बारे में जानकारी देने के बाद आज विशेष मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा के नेतृत्व में टीम केंद्रीय मंत्री से बातचीत करने के लिए दिल्ली गई।

इस मुलाकात के दौरान, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग और पंजाब मार्कफेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ,  के.ए.पी. सिन्हा ने रबी सीजन 2024-25 के लिए राज्य की खाद संबंधित जरूरतों पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि पंजाब में लगभग 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की जाती है, जिसके लिए लगभग 5.50 लाख मीट्रिक टन डायमोनियम फॉस्फेट (डी.ए.पी.) खाद की आवश्यकता होती है।

राज्य के किसानों को खाद सहित कृषि के लिए आवश्यक अन्य सामग्री की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री  जे.पी. नड्डा के साथ बैठक सफल रही और उन्होंने भरोसा दिया है कि पंजाब को आगामी खरीफ सीजन के दौरान आवश्यक मात्रा में डी.ए.पी. और अन्य फॉस्फेटिक खाद उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-24 के दौरान पंजाब ने केंद्रीय पूल में गेहूं का 46% हिस्सा दिया है और इस वर्ष गेहूं की बढ़ी हुई पैदावार को देखते हुए भारत सरकार ने हाल ही में हुई जोनल कॉन्फ्रेंस के दौरान खरीफ सीजन 2024-25 के लिए पंजाब राज्य को 4.50 लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी. खाद, 1.50 लाख मीट्रिक टन एन.पी.के. (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम) और 1.50 लाख मीट्रिक टन एस.एस.पी. (सिंगल सुपरफॉस्फेट) खाद का आवंटन किया है।

 के.ए.पी. सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने भरोसा दिया है कि डी.ए.पी. खाद और अन्य फॉस्फेटिक खाद की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और मांग के अनुसार अगले दो महीनों में पंजाब को आवश्यक मात्रा में खाद की आपूर्ति कर दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह आवंटन खाद संबंधित हमारे किसानों की मांगों को पूरा करेगा।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!