2 माह पहले पढ़ाई के लिए UK गए पंजाबी किशोर की संदिग्ध मौत, परिवार को नहीं हो रहा यकीन

Edited By Tanuja,Updated: 10 Sep, 2024 03:05 PM

punjabi teen boy died in uk

2 माह पहले पढ़ाई के लिए ब्रिटेन (UK) गए एक और पंजाबी किशोर की  संदिग्ध परिस्थितियों  में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार  पंजाब के जालंधर के लोहियां खास गांव के 19 वर्षीय गुरवंशदीप...

London: 2 माह पहले पढ़ाई के लिए ब्रिटेन (UK) गए एक और पंजाबी किशोर की  संदिग्ध परिस्थितियों  में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार  पंजाब के जालंधर के लोहियां खास गांव के 19 वर्षीय गुरवंशदीप सिंह की इंग्लैंड में  मौत  से परिजन और पूरा गांव स्तब्ध है। गुरवंशदीप 2 महीने पहले ही पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गया था, लेकिन बीते दिन उनके परिवार को उसकी मृत्यु की दुखद सूचना मिली जिसपर उनको यकीन करना कठिन हो रहा है। गुरवंशदीप सिंह की मौत का कारण अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, वह ब्रेन हेमरेज से पीड़ित था।

PunjabKesari

गुरवंशदीप का परिवार यह मानने को तैयार नहीं है कि उनका बेटा इतनी कम उम्र में इस तरह चला गया। परिवार के मुताबिक, गुरवंशदीप हमेशा से पढ़ाई में होनहार और विदेश जाकर अपने सपनों को पूरा करने का इच्छुक था। उसके अचानक चले जाने से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।  परिजनों का कहना है कि गुरवंशदीप के स्वास्थ्य को लेकर किसी बड़ी परेशानी की जानकारी नहीं थी।  इंग्लैंड में हुए इस हादसे के पीछे की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन परिवार को फिलहाल इंग्लैंड से अधिक जानकारी मिलने का इंतजार है।

  

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!