अजगर ने निगला महिला को, पास मिले लापता पत्नी के कपड़े और चप्पल, पेट से शव बरामद

Edited By Mahima,Updated: 08 Jul, 2024 11:01 AM

python swallowed the woman

इंडोनेशिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 36 साल की महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। महिला के लापता होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

नेशनल डेस्क: इंडोनेशिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 36 साल की महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। महिला के लापता होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। उसके पति को महिला की चप्पल और कपड़े मिले, जिससे पता चला कि कुछ अनहोनी हुई है। उसी दौरान लोगों की नजर एक विशाल अजगर पर पड़ी। सभी को शक हुआ कि शायद अजगर ने महिला को निगल लिया है। इसके बाद अजगर का पेट खोला गया, जिसमें महिला का शव मिला।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जंगल में अजगर के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। पुलिस ने बताया कि महिला के पति को घर के पास ही उसकी चप्पल और कपड़े मिले थे, जिसके बाद लोगों ने अजगर को देखा और उसका सिर काटकर पेट खोला, तो उसमें महिला का शव मिला।

PunjabKesari

इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। लोगों का कहना है कि आमतौर पर अजगर इंसानों पर हमला नहीं करते, लेकिन यह एक महीने में दूसरी घटना है, जब इसी इलाके में एक और महिला को अजगर ने निगल लिया था। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है और प्रशासन से सुरक्षा के कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!