Edited By Parminder Kaur,Updated: 23 Mar, 2025 02:41 PM

कतर के दोहा में टेक महिंद्रा के कंट्री हेड अमित गुप्ता अकेले हिरासत में नहीं हैं। उनके साथ सात अन्य भारतीय नागरिक भी कतर की संबंधित स्टेट एजेंसी द्वारा हिरासत में लिए गए हैं। भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर...
नेशनल डेस्क. कतर के दोहा में टेक महिंद्रा के कंट्री हेड अमित गुप्ता अकेले हिरासत में नहीं हैं। उनके साथ सात अन्य भारतीय नागरिक भी कतर की संबंधित स्टेट एजेंसी द्वारा हिरासत में लिए गए हैं। भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों के मुताबिक, इनमें से अधिकांश लोग टेक महिंद्रा से जुड़े हुए हैं और इन्हें दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में लिए जाने का सिलसिला नवंबर 2024 में शुरू हुआ था, जब भोपाल के नीतेश पांडे को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें हिरासत में लेने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है। इसके बाद दिसंबर में कोलकाता के बीतेश रॉय को भी हिरासत में लिया गया। इसके अलावा राजस्थान से भी एक युवक हिरासत में है।
टेक महिंद्रा ने लिया दो वकीलों की मदद
अमित गुप्ता के पिता जेपी गुप्ता ने बताया कि टेक महिंद्रा कंपनी ने कतर में दो वकीलों की सेवाएं ली हैं, जो मामले को सुलझाने में मदद कर रहे हैं।
टेक महिंद्रा का बयान
टेक महिंद्रा ने भास्कर को ई-मेल पर जवाब भेजते हुए कहा कि कंपनी अपने परिवार के साथ निकट संपर्क में है और दोनों देशों के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रही है। कंपनी ने कहा कि वे उचित प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं और उनके सहकर्मी की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि कतर में हमारे दूतावास को अमित गुप्ता की हिरासत की जानकारी है और वे नियमित रूप से परिवार गुप्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील और कतर के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। दूतावास हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है और इस मामले को गंभीरता से देख रहा है।