Navi Mumbai में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, केरल की महिला गिरफ्तार, एक लड़की का रेस्क्यू

Edited By Yaspal,Updated: 27 Aug, 2024 05:46 PM

racket busted in navi mumbai woman from kerala arrested

केरल की एक महिला को नवी मुंबई में वेश्यावृत्ति का एक गिरोह संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) के अधिकारियों ने शनिवार शाम को सीबीडी बेलापुर इलाके में एक...

मुंबईः पुलिस ने केरल की एक महिला को नवी मुंबई में वेश्यावृत्ति का एक गिरोह संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) के अधिकारियों ने शनिवार शाम को सीबीडी बेलापुर इलाके में एक आवासीय परिसर में छापा मारने के बाद महिला को गिरफ्तार किया।

एक खुफिया सूचना के आधार पर एएचटीसी दल के सदस्यों ने एक फ्लैट पर छापा मारा और कनकम्मा (55) को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक महिला को छुड़ाया भी गया। इसमें बताया गया है कि सीबीडी बेलापुर पुलिस थाने में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एएचटीसी टीम ने वहां से कनकम्मा (55) नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो कि केरल की रहने वाली बताई जा रही है। यहां से एक लड़की का रेस्क्यू भी किया गया है। इसके बाद सीबीडी बेलापुर थाने में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताते चलें कि इसी साल फरवरी में पुलिस ने नवी मुंबई में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। यहां स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने देह व्यापार के इस काले धंधे की सरगना एक महिला को गिरफ्तार किया था। दो लड़कियों का रेस्क्यू भी किया गया था।

एक पुलिस अफसर ने बताया था कि यह मामला नवी मुंबई टाउनशिप के वाशी इलाके का है। यहां एक लोकप्रिय मॉल में संचालित एक स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उस स्पा सेंटर पर छापेमारी की थी।

वहां से देह व्यापार के आरोप में एक 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नकली ग्राहक को स्पा सेंटर में भेजा था। उस वक्त लगभग 20 साल की उम्र की दो लड़कियां भी वहां मौजूद थीं, जो आउटलेट पर काम कर रही थीं।

इंस्पेक्टर पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया था कि पुलिस टीम ने जब उन दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था। उनके साथ ऐसा करने वाली महिला ही इस रैकेट की सरगना निकली। पुलिस ने लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेलने वाली उस महिला को गिरफ्तार कर लिया था। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!