राहुल गांधी ने की चप्पल की सिलाई, अचानक गाड़ी रुकवाकर जूते की दुकान पर पहुंचे, दिखा देशी अंदाज

Edited By Yaspal,Updated: 26 Jul, 2024 07:35 PM

rahul gandhi stitched slippers suddenly stopped the car and reached

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते समय शहर के बाहरी इलाके के विधायक नगर में एक मोची की दुकान पर रुके और उसका हालचाल जाना।

नेशनल डेस्कः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते समय शहर के बाहरी इलाके के विधायक नगर में एक मोची की दुकान पर रुके और उसका हालचाल जाना। राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर की अदालत में पेश होने आए थे। मोची राम चेत ने बताया कि वह कांग्रेस नेता के अपनी दुकान पर आने से प्रसन्न और हतप्रभ थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना किसी पूर्व सूचना के लगभग आधे घंटे तक उनकी दुकान पर रुके और उनके परिवार और उनके काम में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।


रामचेत ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को शीतल पेय की पेशकश की और दोनों ने साथ शीतल पेय पिया और बातचीत की। रामचेत के मुताबिक उन्होंने राहुल गांधी को अपनी मामूली आय के बारे में बताया और काम को आगे बढ़ाने के लिए सहायता मांगी। रामचेत ने दावा किया, ‘‘राहुल गांधी ने कहा कि वे देखेंगे कि वे उनके लिए क्या कर सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को टीवी पर देखा था और उन्हें अपनी दुकान पर देखकर हतप्रभ थे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को सुल्तानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता विजय मिश्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेंगलुरु में 2018 में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए चार अगस्त 2018 को मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!