BJP के लोग शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने हाथ तो जोड़ते हैं, लेकिन काम उनकी सोच के खिलाफ करते हैं: राहुल गांधी

Edited By Harman Kaur,Updated: 05 Oct, 2024 12:58 PM

rahul gandhi unveiled the statue of shivaji maharaj and targeted bjp

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। राहुल गांधी ने मालवण में शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी विचारधारा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि BJP...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। राहुल गांधी ने मालवण में शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी विचारधारा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि BJP के लोग शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने हाथ तो जोड़ते हैं, लेकिन 24 घंटा उनकी सोच के खिलाफ काम करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आज यहां शिवाजी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन किया गया। कोई मूर्ति तब बनाई जाती है, जब हम किसी व्यक्ति की विचारधारा और उनके कर्मों का दिल से समर्थन करते हैं। जब हम शिवाजी की मूर्ति का उद्घाटन कर रहे हैं, तो ये वचन भी लेना चाहिए कि शिवाजी महाराज पूरा जीवन जिस तरह जिए और जिन बातों के लिए लड़े, हमें भी उन चीजों के लिए लड़ना चाहिए।

आज 'संविधान' शिवाजी महाराज की सोच का चिह्न है: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि शिवाजी महाराज ने जीवन भर अन्याय के विरुद्ध, न्याय का युद्ध लड़ा और सत्य की राह पर चलने की बात सिखाई। हम उन्हीं के रास्ते पर चलकर लोगों के 'न्याय के हक' की लड़ाई लड़ते रहेंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज ने संदेश दिया था कि देश सब का है, सभी को साथ लेकर चलना है और अन्याय नहीं करना है। आज 'संविधान' शिवाजी महाराज की सोच का चिह्न है। शिवाजी महाराज की सोच से ही संविधान बना है, क्योंकि इसमें हर वो बात है, जिसके लिए वह पूरी जिंदगी लड़े।

'हिंदुस्तान में आज दो विचारधाराओं की लड़ाई है'
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में आज दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक विचारधारा- संविधान की रक्षा करती है, समानता और एकता की बात करती है। यह शिवाजी महाराज की विचारधारा है। दूसरी विचारधारा- शिवाजी महाराज की विचारधारा के संविधान को खत्म करने में लगी है। लोगों की डराती और धमकाती हैं। संविधान को बचाने की लड़ाई नई नहीं हैं। जिस विचारधारा से शिवाजी महाराज लड़े, उसी विचारधारा से कांग्रेस पार्टी लड़ रही है।

BJP ने शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाई, जो कुछ दिन में टूटकर गिर गई: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गाांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP ने शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाई, जो कुछ दिन में टूटकर गिर गई। ये संदेश था कि अगर शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाएंगे, तो उनकी विचारधारा की रक्षा भी करनी पड़ेगी। क्योंकि... BJP के लोग शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने हाथ तो जोड़ते हैं, लेकिन 24 घंटा उनकी सोच के खिलाफ काम करते हैं।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!