राहुल गांधी कल गुजरात का करेंगे दौरा, राजकोट गेमिंग जोन के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Edited By Yaspal,Updated: 05 Jul, 2024 09:37 PM

rahul gandhi will visit gujarat tomorrow

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर का दौरा करेंगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। गांधी राजकोट के ‘गेम जोन' में आग, वडोदरा में नाव पलटने की घटना

नेशनल डेस्कः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर का दौरा करेंगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। गांधी राजकोट के ‘गेम जोन' में आग, वडोदरा में नाव पलटने की घटना और मोरबी पुल ढहने की घटना समेत हालिया समय में गुजरात में हुई विभिन्न त्रासदियों में जान गंवाने वालों के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हिंदुओं के बारे में टिप्पणी को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के कुछ दिनों बाद वह गुजरात का दौरा करने वाले हैं। झड़प के संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और प्राथमिकियां दर्ज की गईं, जिसके बाद कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के उन पांच कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। गोहिल ने कहा, ‘‘राहुल गांधी दोपहर करीब 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी राजकोट गेम जोन में आग लगने और ऐसी अन्य त्रासदियों में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों से भी मिलेंगे। वह उन पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे जिन्हें झड़प के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।''

शहर के पालदी इलाके में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर दो जुलाई को कांग्रेस और भाजपा दोनों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई थी, जब भाजपा की युवा शाखा के सदस्य गांधी की हिंदुओं के बारे में टिप्पणी के विरोध में वहां पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। झड़प के एक दिन बाद तीन जुलाई को एलिसब्रिज पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की और कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जो फिलहाल रिमांड पर हैं। एक प्राथमिकी पुलिस ने कांग्रेस और भाजपा दोनों से जुड़े लगभग 450 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की, जबकि दूसरी प्राथमिकी भाजपा की अहमदाबाद इकाई की युवा शाखा की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!