राहुल गांधी 26 सितंबर को हरियाणा दौरे पर जाएंगे, जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Edited By Parveen Kumar,Updated: 24 Sep, 2024 12:21 AM

rahul gandhi will visit haryana on september 26

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे और करनाल तथा हिसार जिलों में दो रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इसकी जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे और करनाल तथा हिसार जिलों में दो रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इसकी जानकारी दी। पार्टी की राज्य इकाई के अनुसार गांधी करनाल के असंध में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां से शमशेर सिंह गोगी दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। गांधी बृहस्पतिवार को ही हिसार जिले के बरवाला में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे, जहां से पार्टी ने पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला को मैदान में उतारा है।

पिछले शुक्रवार को गांधी विदेश में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक के परिवार से मिलने करनाल जिले के एक गांव में गए थे। परिवार के अनुसार, गांधी ने हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान घायल युवक अमित से मुलाकात की थी। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!