Rain Alert: मौसम दिखाएगा उग्र रूप, 72 घंटों में जमकर होगी बारिश, अलर्ट जारी

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 05 Apr, 2025 07:50 AM

rain alert weather will show there will be heavy rain in 72 hours

बिहार में अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 72 घंटों में मौसम में बदलाव आ सकता है और कुछ जिलों में हल्की बारिश...

नेशनल डेस्क: बिहार में अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 72 घंटों में मौसम में बदलाव आ सकता है और कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं

अभी के हालात देखें तो बिहार के ज्यादातर जिलों में तेज धूप और लू का असर बना हुआ है। 5 अप्रैल को राज्य में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि कुछ जिलों में आंशिक बारिश की संभावना भी जताई गई है लेकिन इसका असर तापमान पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 72 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन कुछ जिलों में बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश की संभावना जिन जिलों में जताई गई है, वे हैं:

  • पश्चिमी चंपारण

  • गोपालगंज

  • पूर्वी चंपारण

  • सिवान

  • सारण (छपरा)

  • बक्सर

  • भोजपुर

  • पटना

  • भभुआ

  • रोहतास

  • औरंगाबाद

तापमान की ताजा स्थिति

बीते 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। कुछ प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

  • गोपालगंज: 39.2°C

  • वाल्मिकीनगर: 37.5°C

  • मोतिहारी: 38.2°C

  • मधुबनी: 38.2°C

  • दरभंगा: 37.2°C

  • बक्सर: 37.1°C

  • पटना: 37.6°C

  • गया: 37.2°C

  • शेखपुरा: 37.7°C

  • भागलपुर: 36.3°C

राहत की उम्मीद

बिहार में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बारिश की संभावना लोगों के लिए राहत की खबर बनकर आई है। हालांकि यह बारिश हल्की हो सकती है लेकिन इससे तापमान में थोड़ी गिरावट और गर्म हवाओं से राहत मिल सकती है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

175/4

17.4

Rajasthan Royals

Royal Challengers Bengaluru are 175 for 4 with 2.2 overs left

RR 10.06
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!