दिल्लीः बारिश का पानी बना काल, उस्मानपुर में 2 बच्चों की डूबने से मौत

Edited By Yaspal,Updated: 29 Jun, 2024 06:26 PM

rain water becomes deadly 2 children died due to drowning in usmanpur

दिल्ली में बारिश के बाद दिल को झकझोर देने वाला हादसा हुआ है। न्यू उस्मानपुर में दो बच्चों की बारिश के पानी में डूबने से मौत हो गई है। इन बच्चों की उम्र 8 और 10 साल थी।

नेशनल डेस्कः दिल्ली में बारिश के बाद दिल को झकझोर देने वाला हादसा हुआ है। न्यू उस्मानपुर में दो बच्चों की बारिश के पानी में डूबने से मौत हो गई है। इन बच्चों की उम्र 8 और 10 साल थी। दोनों सोम बाजार गमरी न्यू उस्मानपुर के रहने वाले थे। परिवार में मातम पसरा हुआ है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

न्यू उस्मानपुर के पास खादर इलाके में करीब 5 फीट की गहराई वाली एक खाई में बारिश का पानी जमा हो गया था। दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच वो पानी में घुसे और तैरने लगे। देखते ही देखते दोनों डूब गए। सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला और जेपीसी अस्पताल ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी भेज दिया गया है।

वहीं, दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर ढही दीवार के मलबे से शनिवार को तीन मजदूरों के शव निकाले गए। इसी के साथ दिल्ली में वर्षा से जुड़े हादसों में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को निर्माणधीन दीवार ढहने की सूचना शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे मिली थी। डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि तीन श्रमिकों के शव मलबे से बाहर निकाले गए हैं, जिनमें से दो की पहचान 19 वर्षीय संतोष कुमार यादव और 38 वर्षीय संतोष के रूप में की गई है। तीसरे श्रमिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और नींव के गड्ढे से पंप की मदद से पानी निकाला गया। उन्होंने बताया कि शवों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है कि मलबे में कोई और व्यक्ति तो फंसा हुआ नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विभिन्न नगर निकाय एजेंसी बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को बारिश से जुड़े हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को हुई वर्षा पिछले 88 साल में इस महीने हुई सर्वाधिक वर्षा है। दिल्ली में शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वहां खड़ी कारों पर गिर गया था जिससे एक टैक्सी चालक की मौत हो गई थी और छह अन्य लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा, रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में 39 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई थी और न्यू उस्मानपुर इलाके में बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक अंडरपास में जमा बारिश के पानी में डूबने से 20 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!