Breaking




Heavy Rain Alert: भीषण बारिश, ओले और आंधी का 'ट्रिपल अटैक'! इन राज्यों में तबाही मचाएगा मौसम, IMD का अलर्ट जारी

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 28 Apr, 2025 12:00 AM

rain weather hailstorm alert india thunderstorm and strong wind alert

देश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

नेशनल डेस्क: देश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इससे जहां लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं कुछ इलाकों में भारी नुकसान की भी आशंका है। आइए जानते हैं किस राज्य में कब और कैसे बदलेगा मौसम का मिजाज।

दिल्ली एनसीआर और यूपी में जारी भीषण गर्मी का प्रकोप

फिलहाल दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में आसमान से आग बरस रही है। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन अब राहत की उम्मीद है क्योंकि अगले कुछ दिनों में बादल घिरेंगे और हवाएं भी चलेंगी।

IMD का बड़ा अपडेट: आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं, आंधी और बारिश देखने को मिलेगी। मध्य असम पर बने चक्रवाती सर्कुलेशन और विभिन्न ट्रफ लाइनों के प्रभाव से यह बदलाव हो रहा है। साथ ही 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कहां होगी भारी बारिश और ओलावृष्टि?

बिहार, झारखंड और ओडिशा में कब बरसेगा पानी?

  • बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल: 28 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश का अनुमान।

  • ओडिशा: 28 और 29 अप्रैल को कई स्थानों पर आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

  • झारखंड: 1 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून जैसा मौसम

कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 7 दिनों तक आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां तेज हवाओं की गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत में भी बादल बरसेंगे

30 अप्रैल से 3 मई तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इसके बाद 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिससे मौसम और बिगड़ सकता है।

तापमान में उठापटक: जानिए कहां बढ़ेगा या गिरेगा पारा

  • उत्तर पश्चिम भारत: अगले 4 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा फिर 3 दिनों में 2-4 डिग्री तक गिर सकता है।

  • मध्य भारत: अगले 2 दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव।

  • पूर्वी भारत: अगले 3 दिनों के भीतर तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

  • महाराष्ट्र: तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़त होगी।

  • गुजरात: फिलहाल तापमान में कोई खास बदलाव नहीं।

हीटवेव का भी खतरा बरकरार

आईएमडी ने हीटवेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। यूपी के सुल्तानपुर और प्रयागराज में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो देश में सबसे ज्यादा रहा। हीटवेव की चेतावनी इन राज्यों के लिए जारी की गई है:

  • जम्मू कश्मीर और लद्दाख (28-29 अप्रैल)

  • हरियाणा और हिमाचल प्रदेश (28-30 अप्रैल)

  • पंजाब, पश्चिमी राजस्थान (28 अप्रैल से 1 मई)

  • पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश (29 अप्रैल से 1 मई)

दिल्ली एनसीआर में बादल और हवाओं की होगी दस्तक

दिल्ली एनसीआर में 28 से 30 अप्रैल तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं भी चलेंगी जिनकी गति करीब 30 किमी प्रति घंटा हो सकती है। बीते 24 घंटे में यहां न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!