दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, लोगों को उमस भरे मौसम से मिली राहत

Edited By Parminder Kaur,Updated: 22 Jul, 2024 05:18 PM

rainfall in many parts of delhi brought relief from humidity

सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग उमस भरे मौसम से काफी परेशान थे लेकिन अब बारिश होने से सभी में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नेशनल डेस्क. सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग उमस भरे मौसम से काफी परेशान थे लेकिन अब बारिश होने से सभी में खुशी की लहर दौड़ गई है। मौसम विभाग ने कहा- ''पूरे दिल्ली क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज-चमक की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।''


मौसम विभाग ने आगे कहा- दिल्ली में सुबह उमस भरा मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत रहा। शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!