Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 05 Apr, 2025 11:23 PM
राम नवमी से पहले अयोध्या का माहौल पूरी तरह राममय हो गया है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए राम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इस खूबसूरत नज़ारे का वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।
नेशनल डेस्क: राम नवमी से पहले अयोध्या का माहौल पूरी तरह राममय हो गया है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए राम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इस खूबसूरत नज़ारे का वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।
रंग-बिरंगी रौशनी में नहाया राम मंदिर
राम नवमी का पर्व इस बार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इससे पहले ही अयोध्या पूरी तरह भक्ति में डूब चुकी है। राम जन्मभूमि मंदिर को खास तरीके से सजाया गया है। लाइटों की सजावट ने मंदिर की भव्यता को और भी बढ़ा दिया है। जैसे ही सूरज ढलता है, मंदिर की चमक आंखों को सुकून देती है।
वायरल हुआ मंदिर का वीडियो
सोशल मीडिया पर मंदिर की सजावट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे राम जन्मभूमि परिसर जगमग लाइटों से चमक रहा है। भक्त इस वीडियो को देखकर मंदिर आने की तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार राम नवमी पर अयोध्या में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।
प्रशासन ने किए खास इंतजाम
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं। जगह-जगह सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और दर्शन व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है। राम जन्मभूमि का यह दृश्य देखने के बाद राम भक्तों में उत्साह चरम पर है। दूर-दराज से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं और कई श्रद्धालु तो वीडियो देखकर ही भावुक हो रहे हैं।