नहीं रहे दिग्गज कारोबारी रतन टाटा, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Edited By Parveen Kumar,Updated: 10 Oct, 2024 12:20 AM

ratan tata is no more

दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

नेशनल डेस्क : टाटा संस के मानद चेयरमैन और टाटा ट्रस्ट के चेयरपर्सन, व्यवसायी और परोपकारी रतन नवल टाटा का निधन हो गया। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने ‘‘मित्र और मार्गदर्शक'' रतन टाटा के निधन की पुष्टि की। सोमवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया, जहां उन्हें उम्र संबंधी बीमारियों के चलते भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें- 15 अक्टूबर से हल्की ठंड, इस तारीख के बाद पड़ेगी स्वेटर की जरूरत! 3 दिन इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

7 अक्टूबर को रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को 'अफवाह' बताकर खारिज किया था। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है और वे उम्र से संबंधित चिकित्सा जांच करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- देश की सबसे अमीर महिला समेत तीनों निर्दलीय विधायकों का BJP को समर्थन, भाजपा के पास अब 51 MLA हुए

रतन टाटा की उपलब्धियां

रतन टाटा 1991 में टाटा संस के चेयरमैन बने और 2012 में रिटायर होने तक समूह का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में, उन्होंने टाटा टेलीसर्विसेज की स्थापना की और टाटा समूह को घरेलू कंपनी से एक वैश्विक पावरहाउस में बदल दिया। उन्होंने टेटली, कोरस और जगुआर लैंड रोवर जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया, जिससे टाटा समूह की ताकत और बढ़ी।

यह भी पढ़ें- SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, 1 नवंबर से लागू होंगे ये नियम

रतन टाटा की नेतृत्व में टाटा समूह 100 बिलियन डॉलर से अधिक के वैश्विक व्यापार साम्राज्य में विकसित हुआ। दिसंबर 2012 में उन्होंने अपने पद से रिटायरमेंट लिया, और उनकी जगह साइरस मिस्त्री ने पदभार संभाला, जिनका 2022 में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!