रतन टाटा ने एनीमिया से पीड़ित पिल्ले के लिए लगाई मदद की गुहार, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'मुंबई, मुझे आपकी मदद चाहिए'

Edited By Radhika,Updated: 27 Jun, 2024 11:15 AM

ratan tata shared a post to help the suffering puppy from target

उद्योगपति रतन टाटा का कुत्तों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपने पालतू अस्पताल में इलाज करा रहे एक कुत्ते की तस्वीर साझा की। इसकी पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर कर टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष ने लोगों से कुत्ते के लिए...

नेशनल डेस्क: उद्योगपति रतन टाटा का कुत्तों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपने पालतू अस्पताल में इलाज करा रहे एक कुत्ते की तस्वीर साझा की। इसकी पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर कर टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष ने लोगों से कुत्ते के लिए एक रक्त दाता खोजने में मदद करने की विनती की है। ऐसा बताया जा रहा है कि उनका कुत्ता एनीमिया से पीड़ित है।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट-

टाटा ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “मैं वास्तव में आपकी मदद की सराहना करूंगा। हमारे पशु अस्पताल में 7 महीने के इस कुत्ते को तत्काल रक्त आधान की आवश्यकता है। उन्हें संदिग्ध टिक बुखार और जानलेवा एनीमिया के कारण भर्ती कराया गया है। हमें मुंबई में एक कुत्ते के रक्तदाता की तत्काल आवश्यकता है।, ”

PunjabKesari

रखी ये शर्तें-

अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट में बिजनेस टाइकून ने 8 वर्षीय बीमार कुत्ते को संभावित रक्त दाता के लिए अनिवार्य पूर्व शर्तें भी साझा कीं। पूर्व शर्तों में कुत्ते के रक्तदाता की उम्र 1 से 8 वर्ष और वजन लगभग 25 किलोग्राम होना अनिवार्य था।

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं-

इस पोस्ट को बुधवार को शेयर किया गया है, जिसे अबतक 3,600 से ज्यादा कमेंट्स मिले हैं। लोगों ने रतन टाटा के हावभाव और उनकी चिंता की सराहना की है। एक यूज़र ने लिखा कि, "कल्पना कीजिए कि एक अरबपति कुत्तों की मदद के लिए अनुरोध पोस्ट कर रहा है।" एक अन्य यूजर ने लिखते हुए कहते हैं, “उम्मीद है कि कुत्ते को बेहतर और सबसे अच्छा इलाज मिलेगा.. भगवान इस कुत्ते को आशीर्वाद दें.. बड़े दिल वाले बड़े आदमी.. जमीन से जुड़े श्री रतन टाटा सर।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!