Edited By Anu Malhotra,Updated: 07 Feb, 2025 10:33 AM
![rbi cuts interest rates repo rateloan emi rbi policy current repo rate](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_10_33_290698871rbi1-ll.jpg)
देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने होम लोन लेने वालों को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती की है। इस फैसले के बाद रेपो रेट 6.50% से घटकर 6.25% हो गया है।
नेशनल डेस्क: देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने होम लोन लेने वालों को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती की है। इस फैसले के बाद रेपो रेट 6.50% से घटकर 6.25% हो गया है।
RBI ने मई 2020 के बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती की है, यानी 56 महीनों बाद रेपो रेट कम किया गया है। इसके अलावा, फरवरी 2023 के बाद पहली बार ब्याज दरों में कोई बदलाव हुआ है।
यह फैसला RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की पहली मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में लिया गया, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। रेपो रेट में इस कटौती से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI में कमी आएगी, जिससे करोड़ों लोन बायर्स को फायदा होगा।
होम लोन पर EMI में बचत (20 साल की अवधि पर)
- ₹20 लाख के लोन पर – EMI ₹315 कम
- ₹30 लाख के लोन पर – EMI ₹473 कम
- ₹50 लाख के लोन पर – EMI ₹788 कम
कार लोन पर EMI में राहत (5 साल की अवधि पर)
- ₹5 लाख के लोन पर – EMI ₹125 कम
- ₹10 लाख के लोन पर – EMI ₹250 कम
- ₹15 लाख के लोन पर – EMI ₹375 कम
पर्सनल लोन पर EMI में राहत (5 साल की अवधि पर)
- ₹3 लाख के लोन पर – EMI ₹90 कम
- ₹5 लाख के लोन पर – EMI ₹150 कम
- ₹7 लाख के लोन पर – EMI ₹210 कम
RBI के इस फैसले से लोन लेने वाले करोड़ों ग्राहकों को राहत मिलेगी, जिससे मासिक बजट पर सकारात्मक असर पड़ेगा।