PM मोदी कटरा में सार्वजनिक रैली को करेंगे संबोधित...राष्ट्रपति मुर्मू उज्जैन में करेंगी महाकाल के दर्शन, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 19 Sep, 2024 05:32 AM

read the major news of the country in morning news brief

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले गुरुवार को रियासी जिले के कटरा शहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। दूसरे चरण में गांदरबल, श्रीनगर, बडगाम, पुंछ, रियासी और राजौरी जिलों की 26...

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले गुरुवार को रियासी जिले के कटरा शहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। दूसरे चरण में गांदरबल, श्रीनगर, बडगाम, पुंछ, रियासी और राजौरी जिलों की 26 सीटों पर मतदान होगा।
PunjabKesari
उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी दो दिवसीय मध्यप्रदेश यात्रा के तहत बुधवार शाम विशेष विमान से यहां पहुंची। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अन्य गणमान्य नागरिकों ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति गुरुवार सुबह उज्जैन जाएंगी और भगवान महाकालेश्वर भगवान के दर्शन उपरांत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी और वापस इंदौर आएंगी। इंदौर में शाम को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के बाद वे प्रस्थान कर जाएंगी। 

हरियाणा में आज जारी होगा भाजपा का मेनिफेस्टो, रोहतक में जेपी नड्डा जारी करेंगे "संकल्प पत्र"
हरियाणा के लिए भाजपा गुरुवार को रोहतक में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जिसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा रोहतक पहुंचेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार अपने घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए विशेष घोषणाएं कर सकती है। 

वन नेशन वन इलेक्शन को कैबिनेट से मिली मंजूरी 
मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में "एक देश, एक चुनाव" के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह बैठक पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट पर हुई। अगर यह प्रस्ताव कानून बन जाता है, तो 2029 से लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे। इस प्रस्ताव के तहत देश में सभी चुनाव एक साथ कराने की योजना है।

सड़क बनाने में खर्च 1900 करोड़ तो 8000 करोड़ का टोल TAX क्यों ? गड़करी ने दिया जवाब
राजस्थान के मनोहरपुर प्लाजा पर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टोल वसूली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एक आरटीआई दाखिल होने के बाद सामने आया कि इस हाईवे पर 1900 करोड़ की लागत में बनी सड़क से करीब 8000 करोड़ का टोल वसूला गया है। इस बात को लेकर केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अब इस मुद्दे पर स्पष्टता दी है। उन्होंने बताया कि टोल टैक्स की वसूली एक दिन में नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई खर्चे और कारण होते हैं।

दिल्ली के करोल बाग में इमारत गिरने से मची चीख पुकार, तीन लोगों की मौत 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में दो मंजिला इमारत गिर गई। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के कर्मियों सहित बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि मलबे से कुल 14 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीन शव बरामद किए गए हैं। 

चेन्नई में आज से खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच
भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टेस्ट आज (19 सितंबर) से चेन्नई में खेला जाएगा। मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। 

सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता का निधन
बॉलीवुड के फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। हिमेश के पिता का अंतिम संस्कार आज मुंबई के जुहू में स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।  

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!