अमित शाह रहेंगे झारखंड के दौरे पर...अरविंद केजरीवाल आज जगाधरी से शुरू करेंगे पहली चुनावी रैली, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 20 Sep, 2024 12:59 AM

read the major news of the country in morning news brief

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के एक नेता ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के एक नेता ने यह जानकारी दी। भाजपा नेता ने कहा कि शाह आज शाम रांची पहुंचेंगे और शुक्रवार को साहिबगंज में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शादेव ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री आज शाम रांची पहुंचेंगे।'' 
PunjabKesari
उधर, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 20 सितंबर को जगाधरी निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। पार्टी महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने बृहस्पतिवार को कहा कि केजरीवाल आने वाले दिनों में राज्य के 11 जिलों में 13 कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे, जिनमें डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, कलायत, असंध और बल्लभगढ़ तथा अन्य निर्वाचन क्षेत्र शामिल रहेंगे। 

एप्पल आज से शुरू करेगी आईफोन 16 की बिक्री 
प्रीमियम मोबाइल उपकरण विनिर्माता कंपनी एप्पल 20 सितंबर से आईफोन 16 शृंखला के स्मार्टफोन की बिक्री शुरू करेगी। कंपनी की पहली बार भारत में आईफोन प्रो सीरीज की असेंबलिंग शुरू करने की योजना है। हालांकि, उन मॉडल की बिक्री बाद में शुरू होगी। एप्पल इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “आईफोन 16 की पूरी सीरीज आज पूरे देश में उपलब्ध होगी।” 

उपराष्ट्रपति धनखड़ दमन के जम्पोर में पक्षी विहार का करेंगे उद्घाटन 
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार से केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। यह धनखड़ का केंद्र शासित प्रदेश का पहला दौरा होगा। यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति कई प्रमुख बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं का दौरा करेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। 

कोलकाता में डॉक्टरों का धरना खत्म, शनिवार से काम पर लौटेंगे
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अधिकतर मांगें मान लिए जाने के बाद आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों ने घोषणा की है कि वे शनिवार से अपना आंदोलन ‘‘आंशिक रूप से'' खत्म करके राज्य द्वारा संचालित अस्पतालों में आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में लौटेंगे। 

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें: नौसेना से राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों से उथल-पुथल वाले वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने का बृहस्पतिवार को आह्वान किया और भारत की समग्र नौसैनिक क्षमता को और बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। 

राष्ट्रपति मुर्मू रांची पहुंचीं, आज आईसीएआर-एनआईएसए शताब्दी समारोह में लेगीं हिस्सा 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार शाम रांची पहुंचीं। अपनी यात्रा के दौरान वह आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति शाम करीब सात बजे यहां पहुंचीं और राजभवन गईं, जहां वह रात में ठहरेंगी। 

मणिपुर में रची जा रही थी बड़ी साजिश, 7 जगहों से IED बरामद
सेना और मणिपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में इंफाल पूर्वी जिले के बोंगजांग और इथम गांवों के पास बड़ी मात्रा में IED बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि यह मणिपुर में रची जा रही बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!