चक्रवात दाना के चलते 15 घंटे बंद रहेगा कोलकाता एयरपोर्ट, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 24 Oct, 2024 12:57 AM

read the major news of the country in morning news brief

चक्रवात ‘दाना' के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कोलकाता हवाई अड्डा के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार शाम छह बजे से 15 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन स्थगित करने का फैसला किया है।

नेशनल डेस्कः चक्रवात ‘दाना' के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कोलकाता हवाई अड्डा के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार शाम छह बजे से 15 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन स्थगित करने का फैसला किया है। 

चक्रवात 'दाना' : पूर्वी रेलवे के सियालदह डिवीजन में 190 लोकल ट्रेन रद्द 
चक्रवाती तूफान ‘दाना' के मद्देनजर पूर्वी रेलवे अपने सियालदह मंडल में बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 190 लोकल ट्रेन का परिचालन नहीं करेगा। यह कदम रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में उठाया गया।

आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में पांच दिन तक आंधी-तूफान का पूर्वानुमान 
आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 अक्टूबर से अगले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी) और यनम के अलग-अलग हिस्सों में 23 से 27 अक्टूबर के बीच गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। 

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर कसा कानूनी शिकंजा 
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में विवादित बयानबाजी के मामले में सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। सरकारी वकील गुलाब सिंह ने बुधवार को बताया कि सहारनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट कक्ष संख्या-12 के विशेष न्यायाधीश मोहित शर्मा की अदालत में बृहस्पतिवार को गवाहों के बयान होंगे।

पीएसी बैठक आज, समिति के समक्ष पेश हो सकती हैं माधवी बुच 
भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी पुरी बुच बृहस्पतिवार को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष पेश हो सकती हैं। इस बैठक के हंगामेदार रहने के आसार हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य निशिकांत दुबे पहले ही समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल पर राजनीति से प्रेरित होकर कदम उठाने का आरोप लगा चुके हैं। 

सरकार ग्राम पंचायतों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने की पहल शुरू करेगी 
पंचायती राज मंत्रालय ग्राम पंचायतों के वास्ते बृहस्पतिवार को मौसम पूर्वानुमान सेवा शुरू करेगा जिसके तहत उन्हें पांच दिन का स्थानीय मौसम पूर्वानुमान मिलेगा। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!