PM मोदी सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो' का करेंगे उद्घाटन...उपराष्ट्रपति धनखड़ रहेंगे पश्चिम बंगाल के दौरे पर, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 28 Feb, 2025 05:22 AM

read the major news of the country in morning news brief

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार की शाम राजधानी स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो' के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार की शाम राजधानी स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो' के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं और इसके अनुरूप, वह जहान-ए-खुसरो में भाग लेंगे जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। 

उधर, उप राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद जगदीप धनखड़ शुक्रवार को पहली बार पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे और बीरभूम जिले में तारापीठ के दर्शन करेंगे। उप राष्ट्रपति शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की एकदिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा में धनखड़ बीरभूम जिले में प्रख्यात शक्तिपीठ तारापीठ के दर्शन करेंगे।

ओडिशा दौरे पर नड्डा, एनएचएम कार्यक्रम में करेंगे शिरकत 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे। इस दौरान वह 28 फरवरी को पुरी में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

बीसीआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 2 मार्च को होंगे चुनाव 
भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए दो मार्च को चुनाव कराए जाएंगे। बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने यह जानकारी दी। मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है तथा एक मार्च तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS मधु रानी तेवतिया बनीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव
दिल्ली में नई भाजपा सरकार के तहत नौकरशाही में पहले बड़े फेरबदल में 2008 बैच की आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया को बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया। यह फेरबदल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अधीन सेवा विभाग द्वारा किया गया। 

तुहिन कांत पांडे SEBI चीफ नियुक्त, बुच की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी 
वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को तीन साल की अवधि के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह सेबी प्रमुख के रूप में माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का दौरा किया, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की 
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर (पूर्व में केवड़िया) में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का दौरा किया और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

खरगे-राहुल ने असम कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करके असम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। खरगे ने सोशल मीडिया ‘एक्स' पर कहा, 'मैंने आज यहां इंदिरा भवन में असम के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। एक साल में असम के लोग भ्रष्टाचार, विभाजन और प्रतिशोध की राजनीति को त्याग देंगे। असम के 3.5 करोड़ लोग इस बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। चुनिदा मीडिया से संचालित कोई भी प्रचार असम के लोगों के परिवर्तन के संकल्प को हिला नहीं सकता।'   

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!