देश के इस मंदिर में रिकॉर्ड शादियां, शादी के बंधन में बंधे 356 जोड़े

Edited By Pardeep,Updated: 09 Sep, 2024 06:46 AM

record number of marriages in this temple of the country

केरल के त्रिशूर जिले में विश्व प्रसिद्ध गुरुवायुर भगवान कृष्ण मंदिर में रविवार को रिकॉर्ड संख्या में विवाह हुए। मंदिर प्रशासन ने यह जानकारी दी। मंदिर प्रशासन के अनुसार रविवार को सुबह चार बजे से दिन भर में 334 विवाह संपन्न हुए।

नेशनल डेस्कः केरल के त्रिशूर जिले में विश्व प्रसिद्ध गुरुवायुर भगवान कृष्ण मंदिर में रविवार को रिकॉर्ड संख्या में विवाह हुए। मंदिर प्रशासन ने यह जानकारी दी। मंदिर प्रशासन के अनुसार रविवार को सुबह चार बजे से दिन भर में 334 विवाह संपन्न हुए। 

मंदिर प्रशासन ने बारातियों के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की थी। मंदिर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराह्न में मंदिर बंद होने तक 333 विवाह हो चुके थे। अपराह्न की पूजा के बाद मंदिर खुलने पर 334वां विवाह हुआ। '' 

गुरुवायुर के सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों ने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की। मंदिर प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए छह विवाह मंडपों की व्यवस्था की थी। 

प्रत्येक विवाह के लिए करीबी रिश्तेदारों और निजी फोटोग्राफरों सहित कुल 24 लोगों को विवाह स्थल के पास जाने की अनुमति दी गई थी। दर्शन के लिए मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष कतार की व्यवस्था की गई थी। 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!