Fridge Defrost Button Benefits: Fridge का ये छिपा हुआ बटन कर देता लाइफ डबल...बिजली भी होगी कम खर्च

Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Sep, 2024 02:58 PM

refrigerator button saves electricity refrigerator defrost button

आजकल फ्रिज हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फ्रिज में एक ऐसा बटन मौजूद है जो न सिर्फ बिजली की बचत करता है, बल्कि फ्रिज की उम्र भी बढ़ाता है? हम बात कर रहे हैं Defrost Button की, जिसे बहुत से लोग इस्तेमाल नहीं करते...

नेशनल डेस्क: आजकल फ्रिज हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फ्रिज में एक ऐसा बटन मौजूद है जो न सिर्फ बिजली की बचत करता है, बल्कि फ्रिज की उम्र भी बढ़ाता है? हम बात कर रहे हैं Defrost Button की, जिसे बहुत से लोग इस्तेमाल नहीं करते या इसके बारे में जानकारी नहीं रखते। खासकर बारिश या ठंड के मौसम में जब फ्रीजर में बर्फ ज्यादा जम जाती है, तो यह बटन काफी मददगार साबित हो सकता है।

डिफ्रॉस्ट बटन (Defrost Button)  क्या है?

फ्रीजर में जब लंबे समय तक बर्फ जमती रहती है, तो यह दीवारों से चिपक जाती है। इसके कारण फ्रिज को ठंडा रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा लगानी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। डिफ्रॉस्ट बटन इस बर्फ को पिघलाकर आपकी मदद करता है, जिससे फ्रिज को सुचारू रूप से काम करने में आसानी होती है।

डिफ्रॉस्ट बटन के फायदे

बिजली की बचत: डिफ्रॉस्ट करने से फ्रीजर को ठंडा रखने में कम ऊर्जा खर्च होती है, जिससे बिजली बिल में कमी आती है।

फ्रिज की उम्र बढ़ाता है: बर्फ की मोटी परत कंप्रेसर पर दबाव डालती है। डिफ्रॉस्ट करने से कंप्रेसर पर दबाव कम होता है, जिससे उसकी उम्र बढ़ जाती है।

ज्यादा स्पेस मिलता है: बर्फ की परत हटाने से फ्रीजर में अधिक जगह उपलब्ध हो जाती है। डिफ्रॉस्ट करते समय फ्रीजर को अंदर से साफ भी किया जा सकता है, जिससे उसमें ताजगी बनी रहती है।

डिफ्रॉस्ट कैसे करें?

डिफ्रॉस्ट बटन को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। जब आप फ्रिज खोलते हैं, तो जहां टेम्परेचर एडजस्ट करने का रेगुलेटर होता है, उसी के पास डिफ्रॉस्ट बटन मिलेगा। इसे एक बार दबाएं। इस प्रक्रिया से पहले फ्रीजर से सारा सामान निकाल लें और बर्फ को पिघलने दें। बर्फ पिघलने के बाद फ्रीजर को अच्छी तरह साफ कर लें।

कितनी बार करें डिफ्रॉस्ट?

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि कितनी बार डिफ्रॉस्ट करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, हर 3-6 महीने में एक बार डिफ्रॉस्ट करना जरूरी होता है। इससे फ्रिज की कार्यक्षमता बढ़ती है और उसकी उम्र भी लंबी हो जाती है। इस जानकारी से न केवल आपकी बिजली की बचत होगी, बल्कि आपका फ्रिज भी लंबे समय तक सही ढंग से काम करेगा।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!