प्रेम प्रसंग के आरोप में रिश्तेदारों ने की महिला की पिटाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Parveen Kumar,Updated: 27 Jun, 2024 06:16 PM

relatives beat up a woman on charges of love affair

मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में प्रेम संबंधों के आरोप में एक युवती की उसके रिश्तेदारों ने सरेआम पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में प्रेम संबंधों के आरोप में एक युवती की उसके रिश्तेदारों ने सरेआम पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दादेंग्रे उप-मंडल के लोअर टेक्साग्रे गांव में मंगलवार को हुई इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती एक बच्चे की मां है और अकेले अपनी संतान का पालन पोषण कर रही है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती को उसके गांव में कंगारू अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। बाद में, उसे चार लोगों ने बालों से पकड़कर घसीटा और भीड़ के सामने लाठियों से पिटाई की।

इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया और फिर यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही हंगामा मच गया। पुलिस अधीक्षक अब्राहम टी संगमा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों के अंदर ही बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग महिला के करीबी रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा, "दो लोगों को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार किया और बाकियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें जिला मुख्यालय शहर लाया गया है।" अधिकारियों ने बताया कि राज्य महिला आयोग ने भी घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और पीड़िता से मिलने के लिए एक टीम भेजी है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!