रिपोर्ट का दावा- Covid महामारी ने भारतीयों की औसत उम्र घटाई... जाने केंद्र सरकार की राय

Edited By Utsav Singh,Updated: 20 Jul, 2024 06:51 PM

report claims covid pandemic reduced the average age of indians

कोविड महामारी ने भारतीयों की औसत उम्र घटा दी है, ऐसा दावा अकादमिक जर्नल साइंस एडवांस में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में भारत में जीवन प्रत्याशा में बड़ी गिरावट आई है।

नेशनल डेस्क : कोविड महामारी ने भारतीयों की औसत उम्र घटा दी है, ऐसा दावा अकादमिक जर्नल साइंस एडवांस में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में भारत में जीवन प्रत्याशा में बड़ी गिरावट आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस दावे का पूरी तरह से खंडन किया है और इसे "अस्थिर और अस्वीकार्य" करार दिया है।

जीवन प्रत्याशा में 2.6 साल की कमी देखी गई
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 से 2020 के बीच भारत में जीवन प्रत्याशा में 2.6 साल की कमी देखी गई है। इस गिरावट का सबसे गंभीर प्रभाव मुस्लिम और अनुसूचित जनजाति (एसटी) जैसे सामाजिक रूप से वंचित समूहों पर पड़ा है। अध्ययन के अनुसार, महिलाओं में उम्र में गिरावट (3.1 वर्ष) पुरुषों की तुलना में (2.1 वर्ष) अधिक थी। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस अध्ययन की आलोचना की है। मंत्रालय ने सवाल उठाया है कि केवल 14 राज्यों के 23 प्रतिशत परिवारों का विश्लेषण कर कैसे निष्कर्ष निकाला जा सकता है।

Covid-19 के दौरान पुरुषों और वृद्ध समूहों में मृत्यु दर अधिक थी
मंत्रालय ने यह भी बताया कि अध्ययन का डेटा कोविड-19 महामारी के चरम समय के दौरान एकत्र किया गया था। सरकार ने बताया कि 2019 की तुलना में 2020 में मृत्यु पंजीकरण में करीब 474,000 की वृद्धि हुई, जो पिछले वर्षों की प्रवृत्ति के अनुरूप है और सिर्फ महामारी के कारण नहीं है। सरकार ने उम्र और लिंग से संबंधित मृत्यु दर में वृद्धि के अध्ययन के निष्कर्षों पर भी असहमति जताई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के दौरान पुरुषों और वृद्ध समूहों में मृत्यु दर अधिक थी, जबकि अध्ययन का दावा है कि युवा व्यक्तियों और महिलाओं में मृत्यु दर अधिक थी। मंत्रालय ने कहा, "प्रकाशित पेपर में प्रस्तुत किए गए असंगत और अस्पष्ट परिणाम इस रिपोर्ट के दावों की विश्वसनीयता को और कम कर देते हैं।"

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!