Breaking




रिपोर्ट में खुलासा: 2024 में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने लिया कर्ज

Edited By Parminder Kaur,Updated: 08 Mar, 2025 03:37 PM

report reveals more women took loans than men in 2024

एक समय था जब महिलाएं वित्तीय मामलों में कमजोर समझी जाती थी, लेकिन अब 2024 की रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी पुरुषों को पीछे छोड़ रही हैं। घर खरीदने से लेकर बिजनेस बढ़ाने और बच्चों...

नेशनल डेस्क. एक समय था जब महिलाएं वित्तीय मामलों में कमजोर समझी जाती थी, लेकिन अब 2024 की रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी पुरुषों को पीछे छोड़ रही हैं। घर खरीदने से लेकर बिजनेस बढ़ाने और बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन लेने तक महिलाएं अब हर क्षेत्र में मजबूत हो रही हैं। खास बात यह है कि महिलाओं ने न सिर्फ ज्यादा लोन लिया है, बल्कि उन्हें चुकाने में भी पुरुषों से बेहतर साबित हुई हैं। यह बदलाव महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

महिलाओं ने बढ़ाया कर्ज लेने का दायरा

2024 में महिलाओं ने कर्ज लेने और उसे चुकाने के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। क्रेडिट रिपोर्ट कंपनी CRIF हाईमार्क के अनुसार, महिलाओं का कुल बकाया कर्ज 18% बढ़कर 36.5 लाख करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तक देश में 8.3 करोड़ महिलाएं कर्जदार थीं, जो पिछले साल से 10.8% ज्यादा हैं। वहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा लोन लिया। पुरुषों में यह बढ़ोतरी सिर्फ 6.5% रही। महिलाओं ने होम लोन, बिजनेस लोन, खेती और ट्रैक्टर लोन, प्रॉपर्टी लोन और एजुकेशन लोन जैसी श्रेणियों में ज्यादा लोन लिया। इसके अलावा महिलाओं ने कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान पर मिलने वाला लोन) में भी सुधार किया, जबकि पुरुषों के लिए इस लोन में कमी आई।

महिलाओं ने लोन चुकाने में दिखाई जिम्मेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, महिलाएं लोन चुकाने में ज्यादा जिम्मेदार होती हैं, इसलिए उनका बकाया कम रहता है। हालांकि, गोल्ड लोन और टू-व्हीलर लोन चुकाने में उनकी स्थिति थोड़ी कमजोर रही। सरकारी बैंकों ने 2024 में महिलाओं को लोन देने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई, जिससे महिलाओं की कुल हिस्सेदारी 24% रही। 35 साल या उससे कम उम्र की महिलाएं लोन लेने में आगे रहीं, हालांकि उनकी हिस्सेदारी पिछले साल के मुकाबले थोड़ी घटकर 43.8% रह गई।

महाराष्ट्र की महिलाएं लोन लेने में सबसे आगे

अगर राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र की महिलाएं होम लोन, बिजनेस लोन, प्रॉपर्टी लोन, ऑटो लोन, क्रेडिट कार्ड और एजुकेशन लोन लेने में सबसे आगे रही हैं। यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले आई है, जो यह साबित करती है कि भारतीय महिलाएं अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और कई मामलों में पुरुषों से भी बेहतर कर रही हैं।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!